haribhoomi hindi news
खरोरा डकैती मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, रिटायर्ड हवलदार इस मामले का मास्टरमाइंड निकला। 

भरत कुंभकार-खरोरा। छत्तीसगढ़ के खरोरा डकैती मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, रिटायर्ड हवलदार इस मामले का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्तौल, तलवार, छुरी, हंसिया, मोबाइल, नगदी समेत जेवर बरामद किया है। बताया जा रहा है कि, अभी पांच आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। 

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, अंधविश्वास और लालच में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। डकैतों को जानकारी मिली थी कि, किसान के घर पर 40 करोड़ रुपये है। इसी के आधार पर उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया।  

robbery accused
डकैती कांड के आरोपी

आरोपियों ने किसान को बनाया था बंधक

बता दें कि, खरोरा नगर पंचायत के ग्राम केवड़ा डीह में कुछ बदमाश एक किसान राधे लाल भारद्वाज को बंदक बनाकर उसके घर से 6 लाख नगदी समेत लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए थे। हथियारों से लौस 7 नकाबपोश बदमाशों ने किसान को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उनके पास पिस्टल, तलवार और फरसा था। घटना शुक्रवार रात (28 मार्च) 2 बजे की है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

कुछ दिनों पहले 6 दोस्तों ने लूट की वारदात को दिया था अंजाम 

छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वे किसी भी वारदात को अंजाम देने से नहीं घबरा रहे। इनमें पुलिस-प्रशासन का डर शून्य हो गया है। 22 मार्च, शनिवार को 6 दोस्तों ने राजधानी रायपुर के तीन अलग-अलग जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लड़कों ने अपनी मौज-मस्ती के लिए मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों को निशाना बनाया। उन्होंने चाकू की नोक पर उनसे मोबाइल, अंगूठी और कैश छीन लिए। 

7