Logo
election banner
अज्ञात महिला के मुंह, चेहरे और शरीर में चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस को घटना की जानकरी दे दी गई है।

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक अज्ञात महिला की संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पटौद का है जहां हायर सेकेण्डरी स्कूल से अंजनी गढ़ियापारा जाने के मार्ग पर एक अज्ञात महिला की इमली के पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है।  महिला के मुंह, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि, हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालगाड़ी से कोयला निकालते समय तार की चपेट में आया युवक 

ऐसा ही एक मामला कोरबा जिले से आया है जहां खड़ी मालगाड़ी से कोयला निकालते समय ओएचई तार की चपेट में आने से एक युवक गम्भीर रूप से झुलस गया है। घटना के बाद हड़कप मच गया और देखते ही देखते आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी तत्काल 112 को दी गई। जहां पीड़ित को राहगीरों की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया है। दीपका थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलटेकरी बसाहट विवेकानंद नगर के पास का है। घायल युवक झाबर निवासी शिवराज यादव की हालत गम्भीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

5379487