मिशन 2024 : बीजेपी ने किया सात समितियों का गठन, चंद्राकर और पैकरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी 

BJP office Chhattisgarh
X
बीजेपी कार्यालय छत्तीसगढ़
सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के कार्यों को पहुंचाकर लोकसभा की सभी 11 सीटों में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक तैयारियों में जुट गई है। इस लिहाज से पार्टी सहित सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। बीजेपी ने प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य अर्जित करने की दृष्टि से नेताओं को दायित्व सौंपे जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी और कार्यक्रम क्रियान्वयन हेतु समितियों का गठन किया है। जिनके माध्यम से पार्टी जनता से सीधे जुड़कर उन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां दिखाएगी। सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के कार्यों को पहुंचाकर लोकसभा की सभी 11 सीटों में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ के जिन विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को विजय प्राप्त नहीं हुई, उन स्थानों पर लोकसभा चुनाव में पार्टी की बढ़त बनाने की कार्य योजना भी तय की गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियाँ संचालित करने के लिए सात समितियों का गठन किया व निम्नानुसार प्रभारी बनाए घोषित किये हैं।

1. पार्टी नव सदस्यता अभियान समिति : संयोजक अजय चंद्राकर, सह संयोजक रामसेवक पैंकरा, प्रदीप गांधी व महेश गागड़ा।

2. महिला स्व-सहायता समूह और गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान समिति : संयोजक प्रबलप्रताप सिंह जूदेव, सह संयोजक श्रीमती शालिनी राजपूत, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रीमती भावना बोहरा और किशोर महानंद।

3. दीवार लेखन और होर्डिंग्स समिति : संयोजक अनुराग सिंहदेव, सह संयोजक अमित साहू, विक्रांत सिंह, रितेश गुप्ता, टिकेश्वर जैन और उपकार चंद्राकर।

4. गांव चलो अभियान समिति : संयोजक नारायण चंदेल, सह संयोजक मोतीलाल साहू, गोमती साय और भरत मटियार।

5. श्री राम मंदिर दर्शन समिति : संयोजक धरमलाल कौशिक, सह संयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. ललित मखीजा व रामलखन पैंकरा।

6. बूथ सशक्तीकरण अभियान : संयोजक संजय श्रीवास्तव, सह संयोजक अवधेश चंदेल।

7. पीएम विश्वकर्मा योजना समिति : संयोजक पी. विश्वनाथन सह संयोजक प्रदीप सिंह और पुरुषोत्तम देवांगन।

बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि, भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों की बैठक में लगातार आगामी कार्ययोजना के बारे में चर्चा की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अहम जिम्मेदारी सौंपकर लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ जुटने के लिए प्रेरित कर रहे है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story