उपमुख्यमंत्री का बिलासपुर-मुंगेली दौरा : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 19वे प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम में होंगे शामिल

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर-मुंगेली जिले के दौर पर हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 19वे प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-02-25 10:34:00 IST
arun sao

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर-मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां पहुंचकर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री आज सुबह 8 बजे रायपुर वापस आ गए हैं। 


400 सीटें जीतने की बात 
बता दें कि, लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। इस बार पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 सीटें जीतने की बात कही है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए बीजेपी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकें भी की जा रही है। हर वर्ग को साधने का प्रयास किया जा रहा है। 

इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल 
उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद के छठवीं वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में सुबह 11.30 बजे शिरकत करेंगे। उसके बाद दोपहर 2 बजे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 19वे प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 3 बजे जनदर्शन करेंगे। रात्रि 8:30 बजे लोरमी के "अखिल भारतीय कवि सम्मेलन" कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम के बाद रात्रि 10:00 बजे मुंगेली से रायपुर के वापस आ जाएंगे।

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति