कवर्धा दौरे पर सीएम साय : गुड़ उद्योग का किया उद्घाटन, बोले- सरकार किसानों के कर रही काम 

People weighed CM Vishnudev Sai with jaggery
X
सीएम विष्णुदेव साय को लोगों ने गुड़ से तौला
सीएम विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर थे, जहां उन्होंने गुड़ उद्योग का लोकार्पण किया। स्थानीय लोगों ने उन्हें गुड़ से तौलकर उनका स्वागत किया। समूह की महिलाओं ने उन्हें कोदो और कुटकी भेंट की। 

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने गुरुवार को कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में आधुनिक एवं तकनीकी विधि से संचालित मां रूखमणी गुड़ उद्योग का शुभारंभ किया। कवर्धा में सीएम श्री साय ने चीनी मिल का उद्घाटन किया। जहां लोगों ने मुख्यमंत्री को गुड़ से तौलकर उनका स्वागत किया गया।

CM Vishnudev Sai

सीएम बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार कवर्धा पहुंचे तो भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं ने सीएम व मंत्री मंडल जोरदार स्वागत किया व गुड़ से तौला। सीएम ने भगवान राम व भारत माता की तस्वीर पर फूल तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान संघ कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का रामचरितमानस व तलवार भेंट कर स्वागत किया गया।

बीजेपी सरकार किसानों के हित में

कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा कि, ग्राम कुसुमघटा में कचंद्रशेखर शर्मा के गुड़ उद्योग का किया साथ ही किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुआ कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए किसानों से मुलाकात हुई, कबीरधाम जिले में गन्ना कि फसल अधिक होती है हमारी सरकार किसानों के साथ है किसानों के साथ बेहतर होगा।

संचालक ने दी गुड़ पेराई की जानकारी

सीएम श्री साय को संचालक चन्द्रशेखर वर्मा ने बताया कि, यह गुड़ उद्योग नई तकनीकी विधि से संचालित है। इसकी पेराई क्षमता प्रतिदिन 1200 सौ क्विंटल है। इसमें सामान्य गुड़ उद्योग की तुलना में मजदूरी अथवा कुशल श्रमिक कम लगता है। सिर्फ 25 से 30 मजदूर एवं कुशल श्रमिक की मौजूदगी में गुड़ बनने का काम शुरू हो जाएगा। इस तरह की आधुनिक एवं नई तकनीकी से संचालित गुड़ उद्योग जिले में 7-8 ही संचालित है। इसकी पेराई क्षमता अधिक होने के क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को ज्यादा लाभ मिलेगा साथ ही जिले में गुड़ उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाई प्रदर्शनी

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रेडी टू ईट से विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए हैं। रेडी टू ईट से ही खुरमी, सलोनी, गुलगुला, अनरसा, अइरसा, बर्फी, सोहरी, चीला, सलोनी, हलवा, लड्डू सहित विटमिन से भरपूर फलों की प्रदर्शनी लगाई गई। स्टॉल में पोषण अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की भाजी पालक, गोभी भाजी, तिवारा भाजी, लाल भाजी, मेथी भाजी, करामता, चना भाजी, मूलीभाजी, चौलाई भाजी, सुनसुनिया भाजी सहित फलों की प्रदर्शनी लगाई गई।

महिलाओं ने सीएम साय को दी भेंट

वन विभाग के स्टाल में सीएम श्री साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कोदो, कुटकी और रागी से बनी लड्डू, कुकीज भेंट की। विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री वनधन योजना अन्तर्गत ज़िले की आदिवासी महिला समूह शिव शक्ति द्वारा अन्नपूर्णा माहुल पत्ता से दोना पत्तल और नाश्ता प्लेट बना कर आमदनी अर्जित कर रही हैं। वहीं वन धन योजना में जय देव ठाकुर, जय माँ शीतला महिला समूह और नई किरण स्व सहायता समूह हाट बाज़ार से कच्चे लघु वनोपज से संग्रहण के बाद साफ़-सफ़ाई कर विभिन्न प्रकार के खाने की सामग्री बना रही हैं। समूह की महिलाएं कोदो, कुटकी, रागी से लड्डू, कुकीज़, चावल और आटा का निर्माण करती हैं। समूह शहद प्रसंस्करण का कार्य भी करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story