Logo
election banner
साली को ससुराल में सम्पत्ति दिलाने की बात पर ससुराल वालों से जीजा का विवाद हो गया। पारिवारिक झगड़े को शांत कराने के लिए बुलाई गई सामाजिक पंचायत में साली के ससुराल वालों ने उसके जीजा की जीभ काट ली। मामला बिहार के वैशाली जिले का है।

वैशाली। साली को ससुराल में सम्पत्ति दिलाने की बात पर ससुराल वालों से जीजा का विवाद हो गया। पारिवारिक झगड़े को शांत कराने के लिए बुलाई गई सामाजिक पंचायत में साली के ससुराल वालों ने उसके जीजा की जीभ काट ली। मामला बिहार के वैशाली जिले का है। राजखंड निवासी जीजा विनोद राय ने पुलिस को बताया कि उसकी साली राधा देवी की शादी जहांगीरपुर निवासी महेश राय के पुत्र रविराज कुमार से हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद रविराज का निधन हो गया। राधा और रविराज के एक बच्ची भी थी।

पति की मौत के बाद राधा के ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर राधा मायके में आकर रहने लगी थी। मायके वालों की मांग थी कि ससुराल की सम्पत्ति में हिस्सा मिले। यह विवाद दोनों परिवारों के बीच चल रहा था। 

ससुराल वाले नहीं देना चाहते थे सम्पत्ति में हिस्सा 
गुरुवार को विनोद राय राधा के इसी विवाद को सुलझाने के लिए उसकी ससुराल चैनपुर नन्हकार गए थे। अशोक राय के घर पर पंचायत लगी। पंचायत में राधा का पक्ष रखते हुए सम्पत्ति में हिस्सा देने की मांग करने लगे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग सहमत नहीं थे। पंचायत में महेश राय, दिनेश राय और प्रवीण कुमार हंगामा करने लगे। विनोद ने गली-गलौज का विरोध किया तो महेश राय, दिनेश राय और प्रवीण कुमार ने मिलकर विनोद की जमकर पिटाई की और जमीन पर पटककर जीभ काट दी। जीभ कटते ही अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया।

पारिवारिक विवाद में बुलाई थी पंचायत 
घटनाक्रम के संबंध में महनार के एडिशनल एसपी प्रत्यूष कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पंचायत बुलाई गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट हुई। जीभ पर जख्म हैं। उपचार के बाद पीड़ित के स्वास्थ्य में सुधार है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

5379487