Rahul Gandhi Bihar Visit: बेगूसराय के बाद पटना पहुंचे राहुल गांधी, संविधान सम्मेलन से दिया समरसता का संदेश

Rahul Gandhi Patna-Begusarai visit Updates Kanhaiya Kumar BJP RJD Congress
X
Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गांधी बेगुसराय पहुंचे, कन्हैया की पलायन रोको यात्रा में शामिल; पटना में संविधान सम्मेलन।
Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार (7 अप्रैल) दोपहर बेगुसराय में पलायन रोको यात्रा में शामिल हुए। पटना में संविधान सम्मेलन संबोधित किया।

Rahul Gandhi Bihar Visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। सोमवार (7 अप्रैल) दोपहर वह बेगूसराय में कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद पटना में संविधान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा ने उनकी इस यात्रा को आरजेडी के खिलाफ अविश्वास यात्रा बताया है।

राहुल गांधी ने कहा, बिहार के युवाओं में कुछ कर दिखाने का जज्बा है। सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश है। पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में बेगूसराय की सड़कों पर हज़ारों युवाओं की भावना, उनका कष्ट और संकल्प स्पष्ट दिखा है। बेरोज़गारी और पलायन के खिलाफ उनकी यह आवाज़ बदलाव का इशारा कर रही है। बिहार चुप नहीं बैठेगा, युवा अन्याय नहीं सहेगा। अपने अधिकार और न्याय की लड़ाई वह डट कर लड़ेगा।

राहुल गांधी ने यात्रा से पहले X पर पोस्ट लिखकर बताया कि चंपारण सत्याग्रह का आंदोलन हो या सामाजिक न्याय की क्रांति, बिहार की धरती ने हमेशा अन्याय के ख़िलाफ़ ठोस कदम बढ़ाया है। आज वह इतिहास फिर पुकार रहा है। उन्होंने सामाजिक न्याय के योद्धाओं से आह्वान किया कि संविधान पर हमलों, पक्षपात, भेदभाव, आर्थिक सामाजिक समता और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ उठाएं।

नित्यानंद राय बोले-विश्वसनीयता खत्म करेंगे
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, राहुल गांधी बिहार आए हैं। वह जहां भी जाते हैं, सबसे पहले अपने गठबंधन और पार्टी की विश्वसनीयता को खत्म करते हैं। बिहार में तेजस्वी यादव के साथ भी वह ऐसा ही कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं का दावा है कि राहुल गांधी बिहार में सत्ता परिवर्तन का आगाज करेंगे। बिहार में बदलाव की नींव रखेंगे।

सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं से संवाद
बिहार के कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लवरु ने आरजेडी की नाराजगी से इनकार किया है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी बिहार पहुंच चुके हैं। बेगूसराय में वह 'पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पटना में आयोजित संविधान संरक्षण सम्मेलन में शामिल होंगे। फिर सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story