A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Nitin Nabin Bihar Visit: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को एक खास पल देखने को मिला जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। पटना की बांकीपुर सीट से विधायक नितिन नबीन हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनके सदन पहुंचते ही सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपा कर उनका स्वागत किया।
एनडीए नेताओं ने दी बधाई
विधानसभा में वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि राज्य का एक जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व कर रहा है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी इसे ऐतिहासिक अवसर बताया और कहा कि यह पहली बार है जब इस सदन का कोई सदस्य इतनी बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व संभाल रहा है।
एनडीए के अन्य विधायकों ने भी नितिन नबीन की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी और गठबंधन दोनों मजबूत होंगे।
स्पीकर ने बताया प्रेरणादायक क्षण
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी सदन में नितिन नबीन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलना पूरे राज्य के लिए सम्मान की बात है। स्पीकर ने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी के लिए यह एक प्रेरक उदाहरण है कि मेहनत और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता है।
दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे थे
नितिन नबीन दो दिन के कार्यक्रम पर पटना आए थे। सोमवार को पार्टी कार्यालय में उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों और विधान पार्षदों के साथ अलग-अलग बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक बैठक थी।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से नियमित रूप से जनता के संपर्क में रहने और अपने क्षेत्र में स्थायी कार्यालय संचालित करने पर जोर दिया, ताकि लोग सीधे अपनी समस्याएं रख सकें।
