A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Bihar Liquor Ban News: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान जेडीयू एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव ने एक चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से सटे बिहार के सीमावर्ती इलाकों में हर 10 दिन में शराब की एक नई दुकान खोली जा रही है।
उन्होंने नीतीश सरकार को सुझाव दिया कि इस समस्या से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ उच्च स्तरीय बातचीत की जानी चाहिए।
वहीं, आरजेडी एमएलसी सैयद फैसल अली ने कहा कि शराबबंदी के बावजूद शराब की उपलब्धता बनी हुई है और अब सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है।
सरकार ने स्वीकारा: राज्य में बढ़ा सूखा नशा
सदन में चर्चा के दौरान नीतीश सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार किया कि शराबबंदी लागू होने के बाद बिहार में सूखे नशे (ड्रग्स) के चलन में बढ़ोतरी हुई है। प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने एमएलसी रविंद्र सिंह के सवाल के जवाब में माना कि युवा अब विकल्प के तौर पर अन्य नशीले पदार्थों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर और सीपीआई की शशि यादव ने बताया कि स्कूल छोड़ने वाले छोटे बच्चे सूंघने वाले नशे (सॉल्यूशन) के आदी हो रहे हैं, जो पटना के सार्वजनिक स्थानों से लेकर नेपाल बॉर्डर तक फैला हुआ है।
67 चेक पोस्ट और सीसीटीवी तैनात
विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि सरकार पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की सीमा पर 23, झारखंड सीमा पर 19, पश्चिम बंगाल की सीमा पर 8 और नेपाल सीमा पर 17 चेक पोस्ट सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
इन सभी चेक पोस्ट्स पर सीसीटीवी कैमरे और ब्रेथ एनलाइजर लगाए गए हैं। नेपाल सीमा पर विशेष रूप से एसएसबी (SSB) के सहयोग से सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है ताकि नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाई जा सके।
अब तक 16 लाख गिरफ्तारियां और भारी बरामदगी
मंत्री ने सदन में शराबबंदी के अब तक के आंकड़े पेश करते हुए बताया कि 2016 से अब तक बिहार में शराबबंदी के उल्लंघन के 10 लाख मामले दर्ज किए गए हैं और लगभग 16 लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने साढ़े 4 करोड़ लीटर शराब जब्त की है।
सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए उन्होंने बताया कि 15,800 किलो गांजा, 240 किलो अफीम और भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप पकड़ा गया है। सरकार ने एलान किया है कि आने वाले दिनों में नशा मुक्ति के लिए रिहैबिलिटेशन सेंटर और ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ा विशेष अभियान चलाया जाएगा।
