A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Patna News: नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पटना की सड़कों पर फैले अवैध होर्डिंग और पार्किंग जाल पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हाईकोर्ट में लंबित मामलों को छोड़कर शहर के बाकी सभी अवैध होर्डिंग्स को अगले 24 घंटे के भीतर हटा दिया जाए।

सिन्हा ने कहा कि पार्किंग और होर्डिंग के नाम पर चल रही माफियागिरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति या समूह इस अवैध धंधे में शामिल होगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राजस्व का नुकसान और 15 दिन की रिपोर्ट
डिप्टी सीएम ने बैठक में रेखांकित किया कि इन अवैध गतिविधियों की वजह से राज्य सरकार को हर साल करोड़ों रुपये के राजस्व का घाटा हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से पिछले 15 दिनों में की गई कार्रवाई का हिसाब भी मांगा।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक 18 बड़े अवैध होर्डिंग्स हटाए जा चुके हैं। विजय सिन्हा ने निर्देश दिया कि यह अभियान केवल एक औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि इसे एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया के रूप में अपनाकर शहरी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए।

हाईकोर्ट के मामलों पर विशेष नजर
समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पटना में अवैध होर्डिंग्स से जुड़े लगभग 20 मामले फिलहाल हाईकोर्ट में लंबित हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए वरीय वकीलों की मदद लें।

उन्होंने कहा कि इन कानूनी अड़चनों को जल्द दूर करने का प्रयास किया जाए ताकि शहर को अतिक्रमण और विजुअल प्रदूषण से मुक्त कराया जा सके। उन्होंने इस काम में किसी भी तरह की ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात भी कही।

भागलपुर में भी सख्त एक्शन
पटना के साथ-साथ भागलपुर में भी अवैध प्रचार सामग्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। भागलपुर नगर निगम ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए बैनर और होर्डिंग्स को तुरंत हटाया जाए।

नगर आयुक्त ने चेतावनी दी है कि दो सप्ताह पहले जारी आदेश के बावजूद जो लोग अपनी प्रचार सामग्री नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ न केवल एफआईआर दर्ज की जाएगी, बल्कि भारी आर्थिक जुर्माना भी वसूला जाएगा। प्रशासन अब शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है।