Logo

LIVE: बिहार की पांच सीटों पर 56.85 प्रतिशत मतदान, सबसे ज्यादा बेगूसराय में डले वोट

बिहार की पांच सीटों पर 56.85 प्रतिशत मतदान, सबसे ज्यादा बेगूसराय में डले वोट

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Phase-4 Voting Live: चौथे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान समाप्त हो गया। चौथे चरण में राज्य की दरभंगा सीट पर 56.63 प्रतिशत, उजियारपुर में 56 प्रतिशत, समस्तीपुर में 58.10 प्रतिशत, बेगूसराय में 58.40 प्रतिशत और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में 55 फीसदी मतदान हुआ। 

बेगूसराय से भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह चुनाव मैदान में हैं। वहीं, मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, उजियारपुर की सीट भी हॉट सीट बनी हुई है, जहां से एनडीए की ओर से दिग्गज भाजपा नेता नित्यानंद राय को उम्मीदवार बनाया गया है, जिनका मुकाबला राजद नेता आलोक कुमार मेहता से है।

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सनी हजारी और चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) गुट की शांभवी चौधरी के बीच मुकाबला होगा। दरभंगा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ललित कुमार यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोपाल जी ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला है। इसके अलावा, राजद ने बेगूसराय से अवधेश कुमार राय और मुंगेर से अनिता देवी महतो को उम्मीदवार बनाया है।

19:24 PM(2 years ago )

बिहार में चौथे चरण में हुई 56.85 फीसदी वोटिंग

Posted by: Shubham Laad

बिहार में चौथे चरण के तहत 5 लोकसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया। चुनाव आयोग ने शाम 6 बजे तक के अनुमानित आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक राज्य की बेगूसराय लोकसभा में सबसे अधिक 58.40 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इसके अलावा दरभंगा सीट पर 56.63 प्रतिशत, उजियारपुर में 56 प्रतिशत, समस्तीपुर में 58.10 प्रतिशत और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में 55 फीसदी मतदान हुआ।  

18:10 PM(2 years ago )

शाम 05 बजे तक समस्तीपुर में सबसे अधिक मतदान

Posted by: Sumit Kumar

चुनाव आयोग ने शाम 05 बजे तक की डेटा जारी कर दी है, जिसके मुताबिक बिहार की पांच सीटों पर शाम 05 बजे तक ओवरऑल वोटिंग प्रतिशत 54.14% रहा। इसमें सबसे अधिक मतदान समस्तीपुर में 56.36% मतदान हुआ, जबकि अभी तक सबसे कम मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में 51.44% वोटिंग हुई। इसके अलावा, दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में शाम 05 बजे तक 54.28%, उजियारपुर में 54.93% और बेगूसराय में 54.08% लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया।

 

16:45 PM(2 years ago )

बेगूसराय में ट्रांसजेंडर वोटर ने किया मतदान

Posted by: Sumit Kumar

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण के मतदान में ट्रांसजेंडर मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया।

 

16:33 PM(2 years ago )

भगवामय हुआ बेगूसराय: गिरिराज सिंह

Posted by: Sumit Kumar

वोटिंग के बीच बेगूसराय से एनडीए समर्थित उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने जीत का दावा किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) लिखा, ''बेगूसराय ऐसा भगवामय हो गया है।'' साथ ही गिरिराज सिंह ने लोगों से रिकॉर्ड वोटिंग करने की अपील की है।

 

15:52 PM(2 years ago )

दोपहर 03 बजे तक 45.23% वोटिंग

Posted by: Sumit Kumar

दोपहर 03 बजे तक बिहार में ओवरऑल 45.23% मतदान हुआ है। इसमें सबसे अधिक दरभंगा में 47.61% वोट पड़े। जबकि, उजियारपुर में 46.00%, समस्तीपुर में 47.24%, बेगूसराय में 42.57% और मुंगेर लोकसभा क्षेत्रों में 43.55% लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया है।

 

14:08 PM(2 years ago )

दोपहर 01 बजे तक 34.44% मतदान

Posted by: Sumit Kumar

बिहार में पांच लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 01 बजे तक बिहार में कुल 34.44% मतदान हुआ है। सबसे अधिक समस्तीपुर में 36.28 प्रतिशत लोगों ने अपने मतो का प्रयोग किया। वहीं, अभी तक सबसे कम बेगूसराय 33.02 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसके अलावा,  दरभंगा में 33.13%, उजियारपुर में 34.90% और मुंगेर में 35.09% मतदान हुआ है।

 

12:10 PM(2 years ago )

सुबह 11 बजे तक 22.54% वोट पड़े

Posted by: Sumit Kumar

इलेक्शन कमिशन ने सुबह 11 बजे तक हुए मतदान की डेटा जारी दी है। अभी तक बिहार में सबसे अधिक समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 23.69  फीसदी वोट पड़े। जबकि, दरभंगा में 22.73%, उजियारपुर में 22.79%, बेगूसराय 20.93% और मुंगेर में 22.85% वोटिंग हुई है।

 

11:26 AM(2 years ago )

गिरिराज सिंह ने लखीसराय में डाला वोट

Posted by: Sumit Kumar

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने लखीसराय में वोट डाला। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की।

 

11:20 AM(2 years ago )

नित्यानंद राय ने युवाओं से किया मतदान करने का अपील

Posted by: Sumit Kumar

उजियारपुर से भाजपा नेता और एनडीए समर्थित उम्मीदवार नित्यानंद राय ने लोगों से बढ़-चढ़कर वोटिंग करने का अपील किया है।

 

11:05 AM(2 years ago )

सुबह 9 बजे तक 10.18% वोटिंग

Posted by: Sumit Kumar

चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इलेक्शन कमिशन द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार, सुबह 9 बजे तक बिहार में कुल 10.18% वोटिंग हुई है। अभी तक दरभंगा में सबसे अधिक 11.61 फीसदी वोट पड़े हैं। जबकि, उजियारपुर में 09.31%, समस्तीपुर में 11.11%, बेगूसराय में 08.85% और मुंगेर में 10.26% मतदान हुआ है।

 

5379487