2007 से अबतक T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें

30 May 2024

2007 - भारत: फाइनल मुकाबले में एमएस धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया था। T20 वर्ल्‍ड कप का आयोजन सबसे पहले वर्ष 2007 में ही हुआ था।

2009- पाकिस्तान: इस वर्षा टी 20 वर्ल्ड का फाइनल मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। इसमें पाकिस्तान की टीम ने जीत दर्ज की थी।

2010- इंग्लैंड: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी फाइनल मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी। 2010 टी 20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज में हुआ था।

2012- वेस्टइंडीज: 7 अक्टूबर 2012 तक श्रीलंका में आयोजित टी 20 वर्ल्ड का खिताब वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया था।

2014- श्रीलंका: श्रीलंका ने 2014 का टूर्नामेंट जीता था। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया था।

2016- वेस्टइंडीज: टी20 वर्ल्ड कप 2016 का फाइनल मुकाबला वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेली गई थी, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम चैंपियनशिप बनी थी।

2021- ऑस्ट्रेलिया: ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2021 का विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम रही थी। उसने यह खिताब न्यूजीलैंड को हराकर जीता था।

2022- इंग्लैंड: फाइनल मैच में, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपना दूसरा ICC पुरुष T20 विश्व कप खिताब जीता था।

ICC T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका करने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से होगी जिसमें 20 टीमें हिस्सा ले रही है।