Logo
election banner
WPL 2024, DCW vs RCBW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 17वें मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DCW) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 1 रन से हराया।

WPL 2024, DCW vs RCBW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 17वें मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DCW) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) से हुआ। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 1 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जेमिमाह रोड्रिग्स (58) ने अर्धशतक लगाया। जवाब में RCBW 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। ऋचा घोष ने अंत तक लड़ीं, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

नहीं चल स्मृति मंधाना का बल्ला
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) को दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा। एलिस कैप्सी ने कप्तान स्मृति मंधाना को 5 के स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद सोफी मोलिनक्स और एलिसे पेरी ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलिसे पेरी रन आउट हुईं। वह अर्धशतक से चूक गईं और उन्होंने 32 गेंदों पर 49 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। अगले ही ओवर में RCBW को तीसरा झटका लगा। अरुंधति रेड्डी ने सोफी मोलिनक्स को अपना शिकार बनाया। सोफी मोलिनक्स ने 30 गेंदों पर 33 रन बनाए। 

ऋचा घोष ने लगाया अर्धशतक
18वें ओवर की पहली गेंद पर RCBW का चौथा विकेट गिरा। सोफी डिवाइन ने 16 गेंदों पर 26 रन बनाए। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर जॉर्जिया वेयरहम कैच आउट हुईं। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और 12 रन बनाए। आखिरी ओवर में काफी रोमांच देखने को मिला। तीसरी गेंद पर दिशा कसाट (0) रन आउट हुईं। आखिरी गेंद पर ऋचा घोष रन आउट हुईं। उन्होंने 29 गेंदों पर 51 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। श्रेयंका पाटिल खाता खोले बिना ही नाबाद रहीं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मारिज़ैन कप्प, एलिस कैप्सी, शिखा पांडे और अरुंधति रेड्डी को 1-1 सफलता मिली।

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 181 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही। कप्तानी मेग लैनिंग और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर आशा शोभना ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने शेफाली को सोफी मोलिनक्स के हाथों कैच आउट कराया। शेफाली वर्मा ने 18 गेंदों पर 23 रन बनाए। अगले ही ओवर में श्रेयंका पाटिल ने मेग लैनिंग को LBW आउट किया। लैनिंग ने 5 चौकों की मदद से 26 गेंदों पर 29 रन बनाए। इसके बाद जेमिमाह रोड्रिग्स और एलिस कैप्सी ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े। 

श्रेयंका पाटिल को मिलीं 4 सफलताएं
श्रेयंका पाटिल ने जेमिमाह रोड्रिग्स को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। जोमिमाह ने 36 गेंदों पर 58 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर श्रेयंका पाटिल ने एलिस कैप्सी को बोल्ड किया। कैप्सी ने 8 चौकों की बदौलत 32 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली। इसी ओवर में जेस जोनासेन 1 रन बनाकर स्टंपिंग हुईं। मारिजैन काप 12 और राधा यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहीं। RCBW की ओर से श्रेयंका पाटिल को 4 सफलताएं मिलीं। उनके अलावा आशा शोभना ने 1 शिकार किया। 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: इस बार कप्तानी करते नजर आएंगे ऋषभ पंत, NCA से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट

5379487