WPL 2024, DCW vs RCBW: पिछली हार का बदला लेने पर होगी स्मृति मंधाना की नजर, जानिए मैच से जुड़ी A To Z जानकारी

DCW vs RCBW
X
जीत पर होगी RCBW की नजर।
WPL 2024, DCW vs RCBW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 17वें मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DCW) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) से होगा।

WPL 2024, DCW vs RCBW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 17वें मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DCW) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। WPL 2024 में DCW ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है। 8 अंकों के साथ टीम पॉइंट टेबल में दूसरे पायदान पर है। दूसरी ओर RCBW ने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम को 3 में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। RCBW अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में RCBW और DCW की संभावित प्लेइंग 11 क्या होगी। इस मैच के लिए परफेक्ट फैंटेसी 11 क्या होगी। साथ ही दोनों टीमों के बीच किसका पलड़ा भारी है।

DCW को अब तक नहीं हरा पाई RCBW
दिल्ली कैपिटल्स (DCW) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों की बात करें तो DCW का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 3 बार भिड़ंत हुई है और हर बार DCW ने बाजी मारी है। इस सीजन के 7वें मैच में DCW ने RCBW को 25 रन से हराया था। WPL 2023 में दोनों टीमें 2 बार टकराईं थीं। WPL 2023 के दूसरे मैच में DCW ने RCBW को 60 रन से हराया था। साथ ही पिछले सीजन के 11वें मैच में DCW ने RCBW को 6 विकेट से पटखनी दी थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, तितास साधु।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: सब्बिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहैम, एकता बिष्ट, सिमरन बहादुर, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।

DCW vs RCBW Dream 11 Prediction

  • कप्तान: स्मृति मंधाना
  • उपकप्तान: एलिसे पेरी
  • विकेटकीपर: ऋचा घोष
  • बल्लेबाज: मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, स्मृति मंधाना, सब्बिनेनी मेघना।
  • ऑलराउंडर: मारिज़ैन कप्प, एलिसे पेरी।
  • गेंदबाज: शिखा पांडे, राधा यादव, आशा शोभना।

दोनों टीमों का स्क्वॉड इस प्रकार है
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, तितास साधु, मारिजैन काप, मिन्नू मणि, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, स्नेहा दीप्ति, लौरा हैरिस, पूनम यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: सब्बिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहैम, एकता बिष्ट, सिमरन बहादुर, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, केट क्रॉस, नादीन डी क्लार्क, दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश, श्रद्धा पोखरकर, श्रेयंका पाटिल।

ये भी पढ़ें: WPL 2024, DCW vs UPW: यूपी वॉरियर्स ने 1 रन से जीता रोमांचक मुकाबला, लीग में अपने को जिंदा रखा; दीप्ति शर्मा ने ली हैट्रिक

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story