Logo
election banner
MS Dhoni: CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों अच्छे फॉर्म में होने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी ऊपर बैटिंग करने नहीं आ रहे।

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी जब भी मैदान पर उतरते हैं तो फैंस उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। फिर चाहें वो विकेटकीपिंग करें या बल्लेबाजी। धोनी ने आईपीएल 2024 में अबतक अपने खेल से सबका दिल ही जीता है। वो एक बार भी टूर्नामेंट में आउट नहीं हो रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन में सफलता में उनका बड़ा हाथ है। वो आखिरी के 2 ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतर रहे और पूरा खेल का पासा पलट दे रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में अबतक 255 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 

विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धोनी 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 16 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, जहां भारत ने धोनी के विजयी छक्के की बदौलत 2011 वनडे विश्व कप का खिताब जीता था, एक बार फिर 'माही मैजिक' का इंतजार कर रहा था और उन्होंने प्रशंसकों को निराश नहीं किया था। धोनी ने हार्दिक पंड्या के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के मारे और 4 गेंद में ही 20 रन कूट डाले। आखिर में इतने ही अंतर से मुंबई मैच हारी थी। 

धोनी आईपीएल 2024 में उड़ा रहे छक्के
चेन्नई सुपर किंग्स के लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच में भी धोनी ने धमाका किया औऱ महज 9 गेंद में 28 रन ठोक डाले। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और तीन चौके मारे थे। अच्छे फॉर्म में होने के बावजूद वो क्यों नीचे बल्लेबाजी कर रहे, ये अबतक समझ नहीं आया है। 

धोनी जो कर रहे वो काफी है: फ्लेमिंग
चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच के बाद इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा, "यह प्रेरणादायक है, इस सीज़न में धोनी की 
बल्लेबाजी, यहां तक ​​कि नेट्स में भी, बहुत अच्छी रही और टीम यह देखकर आश्चर्यचकित नहीं है कि वह क्या कर रहे हैं। प्री-सीजन के दौरान उनका कौशल स्तर -सीजन बहुत अच्छा था। पिछले साल उनके घुटने में समस्या थी और वह अभी भी ठीक हो रही है। यही कारण है कि वो केवल कुछ ही गेंदें हैं अच्छी तरह से खेल सकते हैं। मुझे लगता है कि हर कोई उन्हें लंबे समय तक देखना चाहता है जैसा कि हम करते हैं। लेकिन उतना समय सही है; हमें टूर्नामेंट के लिए उनकी ज़रूरत है।"

फ्लेमिंग ने आगे कहा, धोनी आखिर के 2-3 ओवर में जो कर रहे, टीम के लिए ये काफी है। अगर ऊपर के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत दिलाते रहे तो हमारे लिए धोनी आखिरी कुछ गेंदों में जो रहे हैं, वो काफी है। 

5379487