Akaay: पिता बनने के बाद पहली बार लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए विराट कोहली, अब तस्वीर हो रही वायरल

Virat Kohli
X
लंदन में नजर आए विराट कोहली।
Virat Kohli, Akaay: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने लंदन में 15 फरवरी को एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है।

Virat Kohli, Akaay: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने लंदन में 15 फरवरी को एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है। पिता बनने के बाद विराट कोहली लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आए हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कोहली पिछले काफी समय से मीडिया से दूर थे। कोहली ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वह दूसरी बार पिता बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की थी।

ये भी पढ़ें: Akaay Name Meaning: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटे का नाम 'अकाय' रखा; क्या होता है इसका मतलब, जानें

विराट कोहली ने दी थी जानकारी

इससे पहले विराट कोहली ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा था, "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपनी बेटी वामिका के छोटे भाई और बेटे अकाय का इस दुनिया में स्वागत किया। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत पल में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।" बता दें कि विराट और अनुष्का 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। 3 साल बाद उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ था। अनुष्का शर्मा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था।

टेस्ट सीरीज से लिया था ब्रेक
भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। विराट ने पहले सीरीज के 2 टेस्ट से ब्रेक लिया था। इसके बाद वह बचे हुए 3 मुकाबलों से भी बाहर हो गए थे। विराट की जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, पाटीदार का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब विराट ने किसी घरेलू सीरीज का एक भी मैच नहीं खेला हो। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से खेला जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम अभी 2-1 से आगे चल रही है।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: पिता बनने के बाद आखिरी टेस्ट में वापसी करेंगे विराट कोहली!, जानिए अब मैदान पर कब नजर आएंगे

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story