Logo
election banner
Virat Kohli New IPL Record: आईपीएल का 10वां मैच RCB और KKR के बीच 29 मार्च, शनिवार को खेला गया। इसमें विराट कोहली ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल में सर्वाधिक छक्के मारने का नया रिकॉर्ड बनाया।

Virat Kohli New IPL Record: विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने ही साथी क्रिस गेल को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने IPL2024 के दसवें मैच में KKR के खिलाफ शानदार 83 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 4 छक्के लगाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोहली ने 4 छक्के मारते ही क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स का छक्के मारने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने KKR के खिलाफ अपनी 83 रनों की पारी में 4 छक्के और 4 चौके लगाए। 

अब विराट छक्के मारने में भी किंग

  • विराट कोहली- 241 
  • क्रिस गेल - 239 
  • एबी डिविलियर्स - 238 
  • कीरोन पोलार्ड -223 
  • रोहित शर्मा - 210 
  • महेंद्र सिंह धोनी - 209

इसे भी पढ़ें : Afridi vs Babar: लौट के बुद्धू घर को आए! एक सीरीज बाद ही शाहीन अफरीदी का कट गया पत्ता, फिर बाबर आजम बनेंगे कप्तान

आपको बता दें कि एक समय टॉप 3 छक्के मारने वाले गेल, डिविलियर्स और कोहली एक ही टीम RCB की तरफ से खेलते थे। उनकी आपसी ट्यूनिंग देखते ही बनती थी। हालांकि गेल और डिविलियर्स अब आईपीएल नहीं खेल रहे हैं। 

आईपीएल 2024: रन बनाने में सबसे आगे विराट कोहली 
विराट कोहली की टीम rcb इस आईपीएल में 3 मैच खेल चुकी है। विराट कोहली पहले मैच में भले ही 21 रन की पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद दोनों मैच में अर्धशतक पूरा किया। अब तक विराट ने 181 रन बना लिए हैं और टूर्नामेंट में टॉप पर हैं। विराट का सर्वाधिक स्कोर कोलकाता के खिलाफ नाबाद 83 रन हैं। चौके मारने में भी विराट सबसे आगे हैं। अब तक 15 चौके जड़ चुके हैं और 7 छक्के भी लगा चुके हैं। रनों के लिहाज से जो खिलाड़ी विराट के पीछे चल रहे हैं उनमें हेनरिक क्लासेन (143 ), रेयान पराग (127 ), संजू सैमसन (97 ) और अभिषेक शर्मा (95 ) प्रमुख बल्लेबाज हैं। 

Indian Premier League 2024 Points Table

IPL 2024 POINTS TABLE
IPL 2024 POINTS TABLE
5379487