The Great Khali: बागेश्वर धाम ने निकाला WWE स्टार का पर्चा!, अब सोशल मीडिया पर छाया वीडियो; जानिए खली ने क्या कहा

Bageshwar Dham, The Great Khali
X
बागेश्वर धाम पहुंचे ग्रेट खली।
The Great Khali: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ने वाले भारतीय रेसलर द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। खली हाल ही में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बांगेश्वर धाम पहुंचे थे।

The Great Khali: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ने वाले भारतीय रेसलर द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। खली हाल ही में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बांगेश्वर धाम पहुंचे थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बागेश्वर धाम में 151 कन्याओं का समूहिक विवाह हुआ था। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान खली ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से कहा कि मेरा पर्चा निकालना है।

पीएम मोदी और CM मोहन यादव की तारीफ की
कार्यक्रम के दौरान खली ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की तारीफ की। खली ने कहा, "पता नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे ईमानदार और समर्पित लोगों को कहां-कहां से ढूंढ कर लाते हैं। जो देश को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात काम करते हैं। वह कोने-कोने से लोगों को खोजकर लाते हैं जो देश के लिए कुछ करना चाहते हैं।" बाबा बागेश्वर के बारे में खली ने कहा, "आज के समय में 1 शादी करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन महाराज 151 बेटियों की शादी करा रहे हैं। वह सिर्फ शादी ही नहीं करा रहे हैं बल्कि सभी नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान भी दे रहे हैं। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा कोई आयोजन नहीं देखा है।"

कई हस्तियां हुईं शामिल
खली ने कहा, "जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है। मैं दुनियाभर में गया हूं पर जो अनुशासन यहां है वैसा मैंने कभी नहीं देखा। सभी लोगा आराम से बैठकर सत्संग का आनंद ले रही हैं। कोई भागदौड़ नहीं है। मेरा पर्चा निकाला है बाबा बागेश्वर ने कि खली आपको आना है। कोई सोच भी नहीं सकता था कि खली भी बागेश्वर धाम आएंगे, लेकिन जब धीरेंद्र शास्त्री महाराज जी का आदेश हो तभी यहां आया जा सकता है।" बता दें कि इस कार्यक्रम में खली के अलावा कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, सोनू निगम, खेसारी लाल यादव आदि शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: कोलकाता नाइटराइडर्स ने किया जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट का ऐलान, फिल साल्ट को अपने साथ जोड़ा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story