Logo
election banner
IPL 2024, Phil Salt, Jason Roy: IPL का 17वां सीजन शुरू होने से पहले 2 बार की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स ने बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। जेसन रॉय की जगह KKR ने फिल साल्ट को अपने साथ जोड़ा है।

IPL 2024, Phil Salt, Jason Roy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने से पहले 2 बार की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स ने बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने रविवार को जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। जेसन रॉय की जगह KKR ने फिल साल्ट को अपने साथ जोड़ा है। जेसन रॉय ने निजी कारणों से आगामी IPL सीजन से नाम वापस ले लिया था। IPL 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा।

IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे फिल साल्ट
IPL के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे फिल साल्ट 2024 की नीलामी (मिनी ऑक्शन) के दौरान अनसोल्ड रह गए थे। आईपीएल की वेबसाइट के बयान के मुताबिक, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज को KKR ने उनके रिजर्व प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। वेबसाइट के मुताबिक, 'कोलकाता नाइट राइडर्स ने व्यक्तिगत कारणों से आगामी टाटा IPL 2024 से बाहर होने के बाद जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के रूप में फिल साल्ट को नामित किया है। पिछले साल दिल्ली कैपिटल का प्रतिनिधित्व करने और नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद यह साल्ट का दूसरा सीजन होगा।'

पिछले सीजन फिल साल्ट का प्रदर्शन
IPL की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "फिल सॉल्ट को उनके रिजर्व प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।" IPL 2023 में साल्ट के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 9 मुकाबलों में 27.25 की औसत और 163.91 की स्ट्राइक रेट से 218 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 शतक भी लगाए थे। पिछले सीजन उनका सर्वाधिक स्कोर 87 रन रहा था। इसके अलावा उन्होंने 5 कैच भी लपके थे। पिछले सीजन उनका प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में फिल साल्ट का प्रदर्शन
टी20 अंतरराष्ट्रीय में फिल साल्ट के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 21 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 20 पारियों में उन्होंने 35.50 की औसत और 165.97 की स्ट्राइक रेट से 639 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वाधिक स्कोर 119 रन है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, ऋषभ पंत के खेलने पर सस्पेंस; जानिए क्या है कारण

5379487