सेलिब्रेशन: टीम इंडिया के सितारों ने काटा केक, फैंस ने लगाए कोहली-कोहली के नारे; देखें VIDEO

Indian Players Cut Cake
X
Indian Players Cut Cake
विराट कोहली, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड ने विश्वकप थीम पर बना केक काटा। इस दौरान फैंस की काफी भीड़ रही।

T20 Champion Team: 17 सालों का सूखा खत्म करके टी20 विश्वकप चैंपियन बनी टीम इंडिया गुरुवार सुबह दिल्ली लौट आई। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को शानदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर फैंस हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने इस लम्हें को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया।

ट्रॉफी थीम पर बनाया केक, चैंपियंस ने काटा
वहीं, फैंस के इस प्यार को देख खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आ। होटल के बाहर सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने जमकर भांगड़ा डांस किया।कुछ देर आराम करने के बाद खिलाड़ियों ने केक काटा। यह केक विश्वकप ट्रॉफी की थीम पर बनाया गया था। रोहित शर्मा, विराट कोहली और राहुल द्रविड ने केक काटा। दोनों तरफ फैंस खड़े थे और बीच से खिलाड़ी बाहर निकले। विराट कोहली फैंस की रिक्वेस्ट पर केक काटने आए। उस दौरान कोहली-कोहली के नारे लगे।

वहीं, केक कटिंग के बाद टीम के सभी खिलाड़ी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। पीएम मोदी के साथ खिलाड़ियों ने ब्रेकफास्ट भी किया। शाम 5 बजे मुंबई में टीम इंडिया का बड़ा आयोजन रखा गया है। शाम को टीम इंडिया के चैंपियन खिलाड़ी ओपन बस में मुंबई की मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story