Logo
election banner
सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अर्शदीप सिंह पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह सामने नहीं आई।

नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को जोहानिसबर्ग में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 में हराया था। इस जीत के साथ ही दोनों देशों के बीच खेली गई 3 मैच की सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। सूर्यकुमार ने आखिरी टी20 में शतक ठोका था। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर गुस्सा होते नजर आ रहे हैं। 

सूर्यकुमार यादव का अर्शदीप पर भड़कने का ये वीडियो टीम बस का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्या पेसर को उंगली दिखाते हुए कुछ कह रहे हैं। इस दौरान वो काफी गुस्से में दिख रहे हैं। हालांकि, सूर्यकुमार ने ऐसा क्यों किया, फिलहाल, इसकी वजह नहीं सामने आई है।

इन तस्वीरों को देखकर भले ही ऐसा लग रहा है कि सूर्यकुमार साथी खिलाड़ी पर भड़क रहे हैं। लेकिन, टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच दोस्ताना माहौल रहता है। 

सूर्यकुमार ने अर्शदीप की लगाई क्लास!
कई बार मजेदार वीडियो बनाने के चक्कर में खिलाड़ी ऐसी शरारत करते हैं। तो हो सकता है कि इस वीडियो के पीछे भी कुछ ऐसा ही हो। तीसरे टी20 की अगर बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 56 गेंद में 100 और यशस्वी जायसवाल ने 60 रन का पारी खेली थी। 202 रन का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी। 

दक्षिण अफ्रीका की टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर ऑल आउट हो गई थी। भारत के लिए कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने 2.5 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट झटके थे। 

5379487