Logo
election banner
KKR के बैटर ने आईपीएल 2024 से पहले पाकिस्तान सुपर लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी की है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेल रहे बैटर ने आखिरी गेंद पर चौका मार जीत को जीत दिलाई।

नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के एक मुकाबले में शेरफेन रदरफोर्ड की आतिशी बल्लेबाजी ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने कराची किंग्स को 5 विकेट से हराया है। रदरफोर्ड ने आखिरी गेंद पर चौका मारकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 31 गेंद में नाबाद 58 रन ठोके। अपनी इस पारी में रदरफोर्ड ने 6 छक्के और 1 चौका उड़ाया। क्वेटा की ये पांच मुकाबलों में चौथी जीत थी जबकि कराची की ये तीसरी हाऱ थी। 

इस मुकाबले का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला। आखिरी ओवर में क्वेटा को जीत के लिए 15 रन की दरकार थी। स्ट्राइक पर शेरफेन रदरफोर्ड थे। उन्होंने अनवर अली की पहली 2 गेंदों पर दो छक्के उड़ाए और मैच को क्वेटा की तरफ मोड़ दिया था। हालांकि, अगली दो गेंद खाली गईं। आखिर में टीम को 4 गेंद में जीत के लिए 3 रन बनाने थे। पांचवीं गेंद पर रदरफोर्ड ने 2 रन लिए। अब एक गेंद पर 1 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर खड़े रदरफोर्ड ने आखिरी गेंद पर चौका मार दिया और इस तरह क्वेटा की टीम ये मुकाबला जीत गई। 

इस मुकाबले में कराची किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे। कराची की तरफ से जेम्स विंस ने सबसे अधिक 37 रन की पारी खेली थी। वहीं, क्वेटा ग्लेडिएटर्स की तरफ से अबरार अहमद ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए थे। इसके जवाब में क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने आखिरी ओवर में पांच विकेट पर 169 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। 

बता दें कि आईपीएल 2024 में शेरफेन रदरफोर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से हिस्सा लेंगे। 25 साल के रदरफोर्ड की गिनती पावर हिटर के रूप में होती है। उन्हें केकेआर ने आईपीएल 2024 के लिए हुई नीलामी में 1.5 करोड़ की बेस प्राइस में खरीदा था। 

jindal steel Ad
5379487