Paris Olympic 2024: भारत ने 6, पाक के नाम सिर्फ 1 पदक, फिर मेडल टैली में पीछे क्यों है इंडिया?

Arshad And neeraj
X
Arshad And neeraj
Pakistan vs India: पेरिस ओलिंपिक में पाकिस्तान ने एक ही मेडल जीता है। जबकि भारत के नाम 6 मेडल है। 

पेरिस, फ्रांस: भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना छठा पदक जीत लिया है। कुश्ती में अमन सहरावत ने कांस्य पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। इस जीत के साथ भारत पदक तालिका में 66वें स्थान पर है। अब तक भारत ने एक रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं।

नीरज चोपड़ा ने दिलाया एकमात्र सिल्वर
भारत के लिए एकमात्र रजत पदक नीरज चोपड़ा ने 8 अगस्त को पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ जीता था। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा को इस बार पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पछाड़ा, जिन्होंने 92.97 मीटर के नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।यह पाकिस्तान का पहला ओलंपिक पदक था और इस जीत के साथ वह भारत को पीछे छोड़ते हुए पदक तालिका में 56वें स्थान पर पहुंच गया।

ओलंपिक में भारत से आगे पाकिस्तान क्यों?
नदीम के शानदार प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान पदक तालिका में 53वें स्थान पर है, जबकि एक रजत और पांच कांस्य पदक के साथ भारत 71वें स्थान पर खिसक गया है। भारत के पास कई मौके थे जब वह स्वर्ण पदक जीत सकता था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका।

क्या है रैंकिंग का नियम?
इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी (IOC) देशों की रैंकिंग स्वर्ण पदक की संख्या के आधार पर तय करती है। अगर स्वर्ण पदक बराबर होते हैं तो रजत पदकों की संख्या देखी जाती है और अंत में कांस्य पदक का सहारा लिया जाता है। उदाहरण के लिए, चीन के कुल 91 पदकों में से 40 गोल्ड हैं, जिसके कारण वह साथ शीर्ष पर है। जबकि अमेरिका के 123 मेडल हैं, लेकिन 38 गोल्ड होने के कारण देश चीन से नीचे दूसरे नंबर पर है।

मेडल समान होने पर क्या होता है?
अगर देशों के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक बराबर होते हैं, तो उनकी रैंकिंग भी समान होती है। फ्रांस और ग्रेट ब्रिटेन के पास एक समय 14-20-22 के समान पदक थे, इसलिए दोनों चौथे स्थान पर थे। हालांकि, अब फ्रांस आगे निकल गया है।

भारत ने टोक्यो में जीते थे 7 मेडल
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे, जो अब तक उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कुल मिलाकर, भारत ने 1900 के पेरिस ओलंपिक में नॉर्मन प्रिचर्ड के दो रजत पदक जीतने के बाद से अब तक 41 ओलंपिक पदक जीते हैं। पाकिस्तान के खाते में चार गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज सहित कुल 11 पदक हैं।

मनु भाकर ने दिलाया पहला मेडल
भारत की ओर से मनु भाकर ने पेरिस 2024 में देश का पहला पदक जीता और वह ओलंपिक में शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल में भी कांस्य पदक जीता, जिससे वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं।

ओलंपिक रैंकिंग सिस्टम कैसे काम करता है?
ओलंपिक रैंकिंग सिस्टम में स्वर्ण पदकों की संख्या को प्राथमिकता दी जाती है। अगर देशों के स्वर्ण पदक बराबर होते हैं तो रजत पदकों की संख्या देखी जाती है और फिर जरूरत पड़ने पर कांस्य पदक। अगर देशों के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक समान होते हैं तो उनकी रैंकिंग भी समान होती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story