Paris Olympics Medal Tally: 11 गोल्ड के साथ चीन का जलवा बरकरार, फ्रांस ने जापान को पीछे छोड़ा; भारत नीचे खिसका 

Paris 2024 Olympics Medal Tally
X
Paris 2024 Olympics Medal Tally
Paris Olympics Medal Tally: पेरिस ओलंपिक में चीन का जलवा कायम है। गुरुवार को उसके मेडल बढ़कर 22 हो गए हैं। उसके पास सबसे अधिक 11 गोल्ड मेडल हैं। वहीं, भारत 3 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 43वें स्थान पर पहुंच गया है।

Paris Olympics Medal Tally: पेरिस ओलंपिक के छठवें दिन गुरुवार को भारत की झोली में एक मेडल आया। शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने मेंस 50 मीटर थ्री राइफल पोजिशन में कांस्य पदक जीता। कुसाले ने 451. 4 स्कोर किया। वह तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले भारत 2 पदक जीत चुका है। वहीं, ओलंपिक की मेडल टैली में चीन का जलवा बरकरार है। चीन 11 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पहले नंबर पर काबिज है।

वहीं, दूसरे नंबर पर फ्रांस पहुंच गया है। 8 गोल्ड, 11 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल के साथ फ्रांस के पास कुल 27 पदक हो गए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर चीन का पड़ोसी देश जापान है। उसके पास कुल 15 पदक है। इसमें गोल्ड की संख्या 8 है तो सिल्वर पदक 3 और ब्रॉन्ज पदक 4 हैं।

भारत को बैडमिंटन में लक्ष्य सेन से मेडल की उम्मीद है। गुरुवार को हॉकी में भारत को बेल्जियम से शिकस्त मिली, लेकिन शुक्रवार को उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। हॉकी टीम से भी भारत को मेडल की उम्मीद है।

Paris Olympics Medal Tally

स्थान देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
*43 भारत 0 0 3 3
1. चीन 11 7 4 22
2. फ्रांस 8 11 8 27
3. जापान 8 3 4 15
4. ऑस्ट्रेलिया 7 6 4 17
5. संयुक्त राज्य अमेरिका 6 13 12 31
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story