Logo
election banner
Oldest players in IPL history: आईपीएल में तो उम्रदराज खिलाड़ियों का दम सबने देखा है। धोनी ने पिछले साल 41 साल और 326 दिन की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। आइए आपको आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

Oldest players in IPL history: आईपीएल के 16 सीजन में अबतक कई बड़े इंटरनेशनल क्रिकेटर्स ने अपनी चमक बिखेरी है। कई बड़े नामों ने भी संन्यास के बाद आईपीएल के जरिए अपने क्रिकेट करियर को कई साल लंबा भी खींचा है। दिवंगत शेन वॉर्न इसके उदाहरण हैं। 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के एक साल बाद शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स को ओपनिंग सीजन में चैंपियन बनाया था। 

एडम गिलक्रिस्ट ने भी ऐसा ही किया था, जब उन्होंने 2009 में बंद हो चुकी टीम डेक्कन चार्जर्स को खिताब दिलाया था। आइए एक नजर आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं और इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी कहां खड़े हैं जानते हैं। 

ब्रैड हॉग- 45 साल 92 दिन 
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर ब्रैड हॉग की पहली आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स थी, जिसके लिए वो 2012 और 2013 में खेले थे। हॉग 2015-16 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ दो साल के कार्यकाल के लिए लीग में लौटे थे, तब वो लीग के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए थे और उन्होंने पांच मुकाबलों में हिस्सा लिया था। हॉग ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 45 साल 92 दिन की उम्र में 8 मई 2016 को गुजरात लायंस के खिलाफ खेला था। हॉग ने 21 आईपीएल मैचों में 23 विकेट हासिल किए थे। 

प्रवीण तांबे- 44 साल 219 दिन
प्रवीण तांबे को भला कौन भूला होगा। मुंबई के इस क्रिकेटर पर तो फिल्म भी बन चुका है। उन्होंने 41 साल की उम्र में 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। इससे पहले उनके पास प्रोफेशनल क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं था। तांबे तीन सीजन खेले और 33 मैच में 28 विकेट लिए। उन्होंने 14 मई, 2016 को 44 साल 219 दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला मुकाबला खेला था। तांबे को 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने साइन किया था। हालांकि, टी10 लीग में खेलने की वजह से बीसीसीआई ने उनपर आईपीएल में खेलने पर रोक लगा दी और इस तरह उनकी वापसी नहीं हो पाई। 

मुथैया मुरलीधरन- 42 साल 35 दिन
श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुरलीधरन ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपनी आईपीएल यात्रा शुरू की और तीन सीज़न खेले, 2010 में खिताब भी जीता। 2012-2014 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा साइन किए जाने से पहले वह एक साल के लिए कोच्चि टस्कर्स केरल चले गए थे। आईपीएल 2014 में, मुरलीधरन ने 22 मई 2014 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 42 साल 35 दिन की उम्र में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था।

इमरान ताहिर- 42 साल 29 दिन
साउथ अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर उम्र के साथ और बेहतर होते गए। 2014 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करने के बाद से ही उनका प्रदर्शन अच्छा होता गया। ताहिर के सबसे अच्छे साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद आए, उन्होंने तीन और सीजन में खेलने से पहले 2018 में सीएसके साथ खिताब जीता था। उनका आखिरी मुकाबला 21 मई, 2021 को आरसीबी के खिलाफ था। उन्होंने 59 मैचों में 82 विकेट लिए थे।

क्रिस गेल- 42 साल 7 दिन
क्रिस गेल की गिनती टी20 के सबसे बड़े खिलाड़ियों में होती है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद 2011 से 2017 तक आरसीबी के साथ रहे। उन्होंने आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने 42वें जन्मदिन से 1 हफ्ता पहले आखिरी मैच खेला था। 

महेंद्र सिंह धोनी- 42 साल 259 दिन
एमएस धोनी ने 41 साल और 326 दिन की उम्र में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 का फाइनल जीता था। तब वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बने थे। धोनी, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच खिताब दिलाए। जब धोनी 22 मार्च, 2024 को आरसीबी के खिलाफ मैच में उतरेंगे तो आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय हो जाएंगे। उनकी उम्र मैच के दिन 42 साल 259 दिन होगी। 

5379487