Logo
election banner
South Africa Test Squad For New Zealand Tour : न्यूजीलैंड दौरे के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। अनकैप्ड बैटर नील ब्रांड को कप्तान बनाया गया है।

नई दिल्ली। सलामी बैटर नील ब्रांड को न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। साउथ अफ्रीका की टीम को फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। जहां दोनों देशों के बीच 4 फरवरी से 2 टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। नील ने अबतक साउथ अफ्रीका के लिए एक भी मैच नहीं खेला है और उन्हें सीधा कप्तान चुन लिया गया है। उन्होंने न वनडे, न ही टी20 डेब्यू किया है। 

साउथ अफ्रीका के न्यूजीलैंड दौरे की तारीख SA20 लीग से टकरा रही है। इसी वजह से क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने युवा खिलाड़ियों से सजी टीम को न्यूजीलैंड भेजने का फैसला लिया है। 

दक्षिण अफ्रीका की युवा खिलाड़ियों से सजी टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जिसमें भारत के खिलाफ सीरीज का हिस्सा रहे केवल 3 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, और जुबैर हमजा, जिन्हें टेम्बा बावुमा के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम से जोड़ा गया था। 

वर्तमान में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाले अधिकांश खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे के लिए अनुपलब्ध रहेंगे क्योंकि ये सभी प्लेयर्स 10 जनवरी से शुरू होने वाले SA20 में शामिल होंगे। इसमें एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वर्नेन, मार्को यानसेन, नांद्रे बर्गर, वियान मुल्डर, गेराल्ड कोएट्जी, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और केशव महाराज शामिल हैं। डीन एल्गर टी20 टूर्नामेंट में शामिल नहीं होंगे। वह नए साल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच 2023-25 के नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप साइकिल का हिस्सा होगी। 

न्यूजीलैंड दौरे के लिए साउथ अफ्रीका का टेस्ट स्क्वॉड: नील ब्रांड (कप्तान), डेविड बेडिंघम, रुआन डी स्वार्ट, लाइड फोर्टुइन, जुबैर हमजा, शेपो मोरेकी, मिहाली पोंगवाना, डुआन ओलिवियर, डेन पैटरसन, कीगन पीटरसन, डेन पिएड, रेनार्ड टोंडर, शॉन बर्ग, खाया जोंडो। 

jindal steel Ad
5379487