Logo
election banner
Neeraj Chopra, Ratan Tata: टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को रतन टाटा से मुलाकात की। नीरज ने अपनी इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। गोल्डन ब्वॉय की यह तस्वीरें अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं और तेजी से वायरल भी हो रही हैं।

Neeraj Chopra, Ratan Tata: टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को रतन टाटा से मुलाकात की। नीरज ने अपनी इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। गोल्डन ब्वॉय की यह तस्वीरें अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं और तेजी से वायरल भी हो रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में नीरज ने लिखा, "एक सच्चे दूरदर्शी और प्रेरणा के स्रोत रतन टाटा सर से मिलने के अवसर के लिए आभारी हूं।" नीरज चोपड़ा के लिए पिछले दो साल आसान नहीं रहे हैं। बार-बार चोटों से जूझने के बावजूद उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

एशियन गेम्स में जीता था सोना
नीरज चोपड़ा ने साल 2022 में स्वीडन में आयोजित हुई स्टॉकहोम डायमंड लीग में बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। 30 जून को उन्होंने 89.94 मीटर भाला फेंकने के साथ ही व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। नीरज चोपड़ा ने 19वें एशियन गेम्स में ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 88.88 मीटर दूर भाला फेंका था। नीरज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और उनके पहले थ्रो को ही फाउल करार दिया गया था। दिग्गज का पहला थ्रो करीब 90 मीटर का था। दरअसल नीरज ने जब अपना पहला थ्रो किया था तो दूरी नापने वाली मशीन में कोई समस्या आ गई थी, ऐसे में उनके थ्रो को फाउल करार दे दिया गया था। 

मिल चुके हैं ये सम्मान
नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 2022 में इस सम्मान से नवाजा गया था। इससे पहले साल 2021 में उन्हें मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। वहीं साल 2018 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था।

नीरज चोपड़ा की कुछ उपलब्धियां
2016 में नीरज चोपड़ा ने पोलैंड में खेली गई अंडर 20 ​विश्व चैंपियनशिप में 86.48 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। 2018 में खेली गई सोटेविले एथलेटिक्स मीट में नीरज चोपड़ा ने 85.17 मीटर दूर थ्रो कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा ने 88.66 मीटर के साथ गोल्ड पदक पर कब्जा जमाया था। इसी साल फिनलैंड में हुए सावो गेम्स में नीरज ने 85.6 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया में 2018 में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स नीरज चोपड़ा ने 86.47 मीटर दूर भाला फेंक भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। 2020 टोक्यो ओलिंपिक में उन्होंने 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। 

ये भी पढ़ें: BCCI vs IPL: इन खिलाड़ियों को IPL से ज्यादा पैसे दे रहा BCCI, लिस्ट में कई बड़े नाम भी शामिल

5379487