Logo
election banner
IPL 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच टक्कर से पहले मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। अंडर-19 विश्व विजेता भारतीय टीम का खिलाड़ी टीम से जुड़ा है।

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू से होनी है। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है। मुंबई इंडियंस ने अपने चोटिल विकेटकीपर बैटर विष्णु विनोद के स्थान पर सौराष्ट्र की तरफ से खेलने वाले हार्विद देसाई को टीम से जोड़ा है। विष्णु को कोहली के निचले हिस्से में चोट लगी थी और वो इससे अबतक उबर नहीं पाए और अब आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। 

विष्णु विनोद के स्थान पर आए हार्विक देसाई भी विकेटकीपर हैं। 24 साल के हार्विक सौराष्ट्र की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और वो तीनों फॉर्मेट में शतक ठोक चुके हैं। इतना ही नहीं वो 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में भी शामिल थे। 

24 साल के हार्विद देसाई रणजी ट्रॉफी 2024 में सौराष्ट्र की तरफ से खेले थे। उन्होंने 8 मैच में 396 रन जोड़े थे। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। वो अबतक 46 फर्स्ट क्लास मैच की 80 पारी में 2658 रन बना चुके हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5 शतक और 16 अर्धशतक जमाए हैं। वहीं, लिस्ट-ए में उन्होंने 40 मैच में 76 से ऊपर की औसत के साथ 1341 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक शामिल हैं। टी20 फॉर्मेट की बात करें तो हार्विक देसाई के नाम 27 मैच में 1 शतक और 4 अर्धशतक के साथ 691 रन दर्ज हैं। 

5379487