Logo
election banner
Cricket News: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मज़ाकिया लहज़े में एक अफगानी खिलाड़ी को वजन घटाने की सलाह दे डाली थी।

Cricket News: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की क्रिकेट जगत में एक खास जगह बन चुकी है। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा अन्य देशों के खिलाड़ी भी महेंद्र सिंह धोनी को काफी तवज्जो देते हैं। अपने धीर गंभीर स्वभाव के लिए भी वे पहचाने जाते हैं। हालांकि कई बार धोनी के कुछ मजाकिया किस्से भी सामने आ जाते हैं। 

हाल ही में ऐसा ही एक किस्सा अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद असगर अफगान ने साझा किया है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद असगर ने साल 2018 के एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान के बीच का मैच टाई होने के बाद की घटना को साझा किया है। असगर ने बताया कि मैच के बाद वे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास गए थे और उनसे लंबी बातचीत की थी। 

धोनी ने दी 20 किलो वजन घटाने की सलाह

टाई मैच के बाद धोनी और असगर के बीच हुई लंबी चर्चा के दौरान ही अफगानी कप्तान ने साथी खिलाड़ी मोहम्मद शहजाद का जिक्र किया। असगर ने धोनी से कहा कि शहजाद आपका बहुत बड़ा फैन है। इस पर धोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शहजाद की तोंद काफी बढ़ी है और अगर वह अपना 20 किलो वजन  घटा लेता है तो मैं उसे आईपीएल में पिक कर लूंगा। 

mohammad shahzad
मोहम्मद शहज़ाद पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के बड़े फैन हैं।

पूर्व अफगानी कप्तान ने इसके हंसते हुए कहा कि सीरीज़ खत्म होने के बाद शहजाद ने अफगानिस्तान लौटने के बाद अपना वजन 5 किलो और बढ़ा लिया था। इस तरह असगर ने धोनी का एक दिलचस्प किस्सा सभी से साझा किया। 

सफलतम कप्तान रहे हैं असगर

पूर्व अफगानी कप्तान मोहम्मद असगर साल 2015 से लेकर 2021 तक अफगानिस्तान के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। असगर अफगानिस्तान में क्रिकेट के उदय को लेकर बीसीसीआई और आईपीएल को क्रेडिट देते हैं। अगसर अपनी टीम के टॉप स्पिनर्स राशिद खान और मुजीब उर रहमान के इंप्रूवमेंट में भी आईपीएल के रोल को काफी अहम मानते हैं। 

5379487