Ranji Trophy 2024: मुंबई ने 42वीं बार जमाया खिताब पर कब्जा, आसपास भी नहीं कोई दूसरी टीम; देखिए पूरी लिस्ट

Ranji Trophy Final
X
मुंबई ने जीता खिताब।
Ranji Trophy 2024, Mumbai vs Vidarbha: रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल गया। निर्णायक मुकाबले में मुंबई ने विदर्भ को 169 रन से हराकर 42वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया।

Ranji Trophy 2024, Mumbai vs Vidarbha: रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल गया। निर्णायक मुकाबले में मुंबई ने विदर्भ को 169 रन से हराकर 42वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। इस हार के साथ ही विदर्भ का तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। 538 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ की टीम आखिरी दिन 368 रन पर सिमट गई। मुंबई की टीम ने आखिरी बार 2016 में रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम ने 8 साल बाद ट्रॉफी अपने नाम की है। मुंबई ने सबसे ज्यादा बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। अन्य टीमें मुंबई के आसपास भी नहीं हैं।

मुंबई ने 48 बार जीता फाइनल
घरेलू क्रिकेट में मुंबई का एक छत्र राज है। टीम अब तक 48 बार फाइनल खेली है और 42 बार घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को अपने नाम कर चुकी है। इस सूची में दूसरे नंबर पर कर्नाटक/मैसूर है, जिसने 14 फाइनल खेले हैं और 8 खिताब जीते हैं। इसके अलावा दिल्ली ने 7, मध्य प्रदेश/होल्कर ने 5 और बड़ौदा ने 5 बार रणजी ट्रॉफी का टाइटल अपने नाम किया है। इसके अलावा सौराष्ट्र, विदर्भ, बंगाल, तमिलनाडु/मद्रास, राजस्थान, हैदराबाद, महाराष्ट्र, रेलवे ने 2-2 बार ट्रॉफी उठाई है। वहीं उत्तर प्रदेश/संयुक्त प्रांत, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, नावानगर और वेर्स्टन इंडिया की झोली में 1-1 ट्रॉफी आई है। सर्विसेज, दक्षिणी पंजाब, बिहार और उत्तरी भारत का अब तक खाता नहीं खुला है।

रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक खिताब
मुंबई: 42
कर्नाटक/मैसूर: 8
दिल्ली: 7
मध्य प्रदेश/होल्कर: 5
बड़ौदा: 5

रणजी सीजन और विजेता टीम
2023–24: मुंबई
2022–23: सौराष्ट्र
2021–22: मध्यप्रदेश
2019–20: सौराष्ट्र
2018–19: विदर्भ
2017–18: विदर्भ
2016–17: गुजरात
2015–16: मुंबई
2014–15: कर्नाटक
2013–14: कर्नाटक
2012–13: मुंबई
2011–12: राजस्थान
2010–11: राजस्थान
2009–10: मुंबई
2008–09: मुंबई
2007–08: दिल्ली
2006–07: मुंबई
2005–06: उत्तर प्रदेश
2004–05: रेलवे
2003–04: मुंबई
2002–03: मुंबई
2001–02: रेलवे
2000–01: बड़ौदा
1999–00: मुंबई
1998–99: कर्नाटक
1997–98: कर्नाटक
1996–97: मुंबई
1995–96: कर्नाटक
1994–95: बंबई
1993–94: बंबई
1992–93: पंजाब
1991–92: दिल्ली
1990–91: हरियाणा
1989–90: बंगाल
1988–89: दिल्ली
1987–88: तमिलनाडु
1986–87: हैदराबाद
1985–86: दिल्ली
1984–85: बंबई
1983–84: बंबई
1982–83: कर्नाटक
1981–82: दिल्ली
1980–81: बंबई
1979–80: दिल्ली
1978–79: दिल्ली
1977–78: कर्नाटक
1976–77: बंबई
1975–76: बंबई
1974–75: बंबई
1973–74: कर्नाटक
1972–73: बंबई
1971–72: बंबई
1970–71: बंबई
1969–70: बंबई
1968–69: बंबई
1967–68: बंबई
1966–67: बंबई
1965–66: बंबई
1964–65: बंबई
1963–64: बंबई
1962–63: बंबई
1961–62: बंबई
1960–61: बंबई
1959–60: बंबई
1958–59: बंबई
1957–58: बंबई
1956–57: बंबई
1955–56: बंबई
1954–55: मद्रास
1953–54: बंबई
1952–53: होलकर
1951–52: बंबई
1950–51: होलकर
1949–50: बंबई
1948–49: बंबई
1947–48: होलकर
1946–47: बड़ौदा
1945–46: होलकर
1944–45: बंबई
1943–44: वेस्टर्न इंडिया
1942–43: बड़ौदा
1941–42: बंबई
1940–41: महाराष्ट्र
1939–40: महाराष्ट्र
1938–39: बंगाल
1937–38: हैदराबाद
1936–37: नवानगर
1935–36: बंबई
1934–35: बंबई

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy Final: मुंबई ने विदर्भ को 169 रन से हराया, 8 साल बाद बनी चैंपियन, रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story