Logo
election banner
Most Sixes in Test Series: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। अब तक इस सीरीज में कुल 79 छक्के लग चुके हैं।

नई दिल्ली। भारतीय और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा। इंग्लैंड के 353 रन के जवाब में भारत की पारी 307 रन पर खत्म हुई। इस तरह इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त ली। इस मैच के दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया। यह रिकॉर्ड है किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्कों का। इस सीरीज में अबतक 79 छक्के लग चुके हैं, जो किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक हैं। 

इससे पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले साल खेली गई एशेज सीरीज में सबसे अधिक 74 छक्के लगे थे। लेकिन, अब ये रिकॉर्ड टूट गया। 2013-14 में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी कुल 65 छक्के लगे थे। वहीं, साल 2019 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में भी इतने ही यानी 65 सिक्स लगे थे। 

भारत-इंग्लैंड सीरीज में सिक्स का रिकॉर्ड टूटा
भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही मौजूदा टेस्ट सीरीज की अगर बात करें तो सबसे अधिक छक्के यशस्वी जायसवाल के बल्ले से निकले हैं। यशस्वी ने 4 टेस्ट की 7 पारियों में अबतक 23 छक्के उड़ाए हैं। यानी सीरीज के करीब एक तिहाई छक्के तो यशस्वी के बल्ले से ही निकले हैं। यशस्वी ने इस सीरीज में सबसे अधिक 618 रन बनाए हैं। उन्होंने 100 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं। यशस्वी ने इस दौरान धाकड़ भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड भी तोड़ा हगै। यशस्वी टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स उड़ाने वाले भारतीय बन गए हैं। 

यह भी पढ़ें: Dhruv Jurel: पिता कारगिल युद्ध लड़े, बेटे ने अर्धशतक ठोक किया सैल्यूट, ध्रुव ने बेन स्टोक्स के अरमानों पर फेरा पानी

Dhruv Jurel Fifty: ध्रुव जुरेल ने राजकोट की कसक रांची में पूरी की, दूसरे टेस्ट में ही फिफ्टी ठोकी, खास मुकाम हासिल किया

यशस्वी ने सबसे अधिक छक्के का रिकॉर्ड बनाया
सहवाग ने 2008 में भारत की तरफ से कैलेंडर ईय़र में 22 छक्के उड़ाए थे। यशस्वी के बाद मौजूदा टेस्ट सीरीज में दूसरे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बैटर ध्रुव जुरेल हैं। वो 7 छक्के मार चुके हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा अबतक 6 छक्के लगा चुके हैं। 

5379487