Logo
election banner
Most runs in each Over of IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का श्रीगणेश होने में अब कुछ दिन बचे हैं। 22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी 17वें सीजन के सिर्फ 17 दिन का शेड्यूल ही जारी किया है।

Most runs in each Over of IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का श्रीगणेश होने में अब कुछ दिन बचे हैं। 22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी 17वें सीजन के सिर्फ 17 दिन का शेड्यूल ही जारी किया है। इस दौरान 4 डबले हेडर समेत कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे। आगामी सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।  IPL के पहले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम है। इसके अलावा लीग के आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक रन बनाए हैं।  IPL का 17वां सीजन शुरू होने से पहले हम आपको बता रहे हैं कि टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के प्रत्येक ओवर में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

IPL के सभी ओवर में सर्वाधिक रन

  • पहला ओवर: डेविड वॉर्नर- 462 रन
  • दूसरा ओवर: शिखर धवन- 609 रन
  • तीसरा ओवर: शिखर धवन- 660 रन
  • चौथा ओवर: शिखर धवन- 554 रन
  • पांचवां ओवर: डेविड वॉर्नर- 561 रन
  • छठा ओवर: डेविड वॉर्नर- 543 रन
  • 7वां ओवर: शिखर धवन- 357 रन
  • 8वां ओवर: विराट कोहली- 406 रन
  • 9वां ओवर: विराट कोहली- 405 रन
  • 10वां ओवर: विराट कोहली- 409 रन
  • 11वां ओवर: विराट कोहली- 406 रन
  • 12वां ओवर: विराट कोहली- 414 रन
  • 13वां ओवर: विराट कोहली- 391 रन
  • 14वां ओवर: दिनेश कार्तिक- 423 रन
  • 15वां ओवर: महेंद्र सिंह धोनी- 452 रन
  • 16वां ओवर: महेंद्र सिंह धोनी- 499 रन
  • 17वां ओवर: महेंद्र सिंह धोनी- 597 रन
  • 18वां ओवर: महेंद्र सिंह धोनी- 652 रन
  • 19वां ओवर: महेंद्र सिंह धोनी- 668 रन
  • 20वां ओवर: महेंद्र सिंह धोनी- 715 रन

ये भी पढ़ें: First in IPL: प्रवीण कुमार ने की थी पहली गेंद तो ब्रेंडन मैकुलम ने जड़ा था पहला शतक, जानिए IPL में पहला सब कुछ

IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में पहले पर विराट कोहली हैं। कोहली ने 237 मैच की 229 पारियों में 7263 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 50 और 7 शतक लगाए हैं। सूची में दूसरे नंबर पर शिखर धवन (6617), तीसरे पर डेविड वार्नर (6397), चौथे पर रोहित शर्मा (6211) और 5वें पर सुरेश रैना (5528) हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: 17वें सीजन के बाद MS धोनी ही नहीं ये 5 भारतीय भी कर सकते संन्यास का ऐलान, लिस्ट में सभी दिग्गज शामिल

5379487