IPL में 8 साल बाद मिचेल स्टार्क की धमाकेदार एंट्री, ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़े, KKR ने खोली तिजोरी

mitchell starc  ipl
X
Mitchell Starc Became Most Expensive Player in IPL History
Mitchell Starc Became Most Expensive Player in IPL History: मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें केकेआर ने 24.75 करोड़ में खरीदा।

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में नीलामी के सारे रिकॉर्ड टूटते दिखे। पहली बार 20 करोड़ की बोली लगी और वो भी एक नहीं, बल्कि दो खिलाड़ियों पर और दोनों ही ऑस्टेलिया के हैं। पैट कमिंस को 20.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। इसके साथ ही वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। लेकिन, कुछ मिनटों बाद ही ऑस्ट्रेलिया टीम में उनके साथी तेज गेंदबाद मिचेल स्टार्क ने ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। यानी ऑस्ट्रेलिया के इस बाएं हाथ के पेसर को अपने बेस प्राइस से 12 गुना अधिक पैसा मिला। स्टार्क 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे। उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बीडिंग वॉर शुरू हुई थी। दिल्ली टीम ने 9.40 करोड़ रुपये की बोली के बाद खुद को स्टार्क को खरीदने से अलग कर लिया था।

वहीं, मुंबई टीम ने अधिकतम 9.60 करोड़ रुपये तक बोली लगाई। इसके बाद गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स रेस के बीच स्टार्क को खरीदने के लिए जोरदार टक्कर हुई। केकेआर के ऑक्शन टेबल पर गौतम गंभीर और गुजरात के खेमे में आशीष नेहरा थे। भारत के दो पूर्व खिलाड़ियों के बीच ऑस्ट्रेलियाई पेसर को खरीदने की होड़ दिखी। आखिर में बाजी केकेआर ने मारी।

मिचेल स्टार्क की 8 साल बाद आईपीएल में वापसी हुई। स्टार्क पिछली बार आईपीएल 2015 में खेले थे और इसके बाद से ही लीग का हिस्सा नहीं बन पाए थे। 2015 में स्टार्क ने 13 मैच में 20 विकेट लिए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story