Logo
election banner
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2024 Preview: आईपीएल 2024 के 51वें मुकाबले में शुक्रवार शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से वानखेड़े स्टेडियम में होगी। मुंबई के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है।

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2024 Preview : आईपीएल 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2024 में अबतक प्रदर्शन शानदार रहा है। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली केकेआर ने अबतक 9 में से 6 मैच जीते और उसके 12 अंक हैं। केकेआर फिलहाल, आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस को अगर अपनी प्लेऑफ की धुंधली उम्मीदें भी जिंदा रखनी है तो हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा। 

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का बुरा हाल है। वो लगातार तीन मैच गंवा चुकी है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें करीब-करीब खत्म हो चुकी हैं। हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस ने अबतक खेले 10 मैच में से तीन ही जीते हैं और 7 में उसे हार मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। उससे नीचे सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। मुंबई को अपने पिछले तीनों मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। 

अब मुंबई के चार मैच बाकी हैं। अगर टीम को प्लेऑफ की जरा सी उम्मीदें बनाए रखनी हैं तो सारे मुकाबले जीतने ही होंगे। वहीं, केकेआर ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। ऐसे में केकेआर के हौसले बुलंद होंगे। टीम की नजर प्लेऑफ पर होगी। ऐसे में केकेआर भी हर हाल में ये मुकाबला जीतना चाहेगी। 

हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडिया का 32 मैचों में आमना-सामना हुआ। इसमें से  कोलकाता ने 9 जीते हैं जबकि मुंबई 23 में जीत हासिल की। यानी हेड टू हेड में तो मुंबई की टीम काफी आगे है। 

गेंदबाजी केकेआर की कमजोरी
इस सीजन में केकेआर की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी गेंदबाजी है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपने प्राइज टैग के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। हर्षित राणा पर एक मैच के बैन से केकेआर की गेंदबाजी और कमजोरी होगी। 

मुंबई की कमजोरी उसकी बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस के इस सीजन में खराब प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह टीम की बल्लेबाजी है। पूरे सीजन में रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को छोड़ दें तो बाकी किसी बल्लेबाज के प्रदर्शन में निरंतरता नजर नहीं आई। इसी वजह से टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएट्जी ने काफी दम लगाया। लेकिन, बल्लेबाजों का प्रदर्शन फीका रहने की वजह से पांच बार की चैंपियन टीम का बुरा हाल हो गया। 

MI vs KKR, कब कहां होगा मैच?
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, आईपीएल 2024, 3 मई शुक्रवार को शाम 7.30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। 

MI vs KKR उम्मीदें: एक हाई स्कोरिंग मैच की संभावना है। एक तरफ जहां केकेआर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए प्रयासरत है, वहीं एमआई के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। ओस की स्थिति में टॉस अहम होगा। 

MI की रणनीति: केकेआर की सलामी जोड़ी फिल साल्ट और सुनील नरेन जबरदस्त फॉर्म में हैं। इन्हें रोकने के लिए जसप्रीत बुमराह से एक रणनीति के तहत गेंदबाजी करवाई जा सकती है। इस मैच में स्पिनर कुमार कार्तिकेय को मौका मिल सकता है। 

MI संभावित प्लेइंग 11: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह (इम्पैक्ट विकल्प: नमन धीर)

KKR की रणनीति: रोहित शर्मा के सामने मिचेल स्टार्क का इस्तेमाल सफल हो सकता है। इसकी वजह ये है कि इस सीज़न में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने विफल रहा हैं। 10 मैचों में रोहित शर्मा को बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने पांच बार आउट किया है।

KKR संभावित प्लेइंग 11: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती। (इम्पैक्ट विकल्प: अंगकृष रघुवंशी)

MI vs KKR फैक्ट्स फाइल 

  • आईपीएल में मुंबई ने कोलकाता को अब तक 23 बार हरा चुकी है। इंडियन प्रीमियर लीग में किसी भी टीम ने किसी प्रतिद्वंद्वी को इतनी बार नहीं हराया है। 
  • MI ने पावरप्ले में 19 विकेट खोए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 21 के बाद ये टीम दूसरे नंबर पर हैं। इस सीजन में मुंबई की ये सबसे बड़ी कमजोरी रही है। 
5379487