A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी के पुराने साथी केदार जाधव ने 38 साल की उम्र में कमाल किया। महाराष्ट्र की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेल रहे केदार ने 182 रन की धमाकेदार पारी खेली। केदार ने 182 रन टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बैटर ईशान किशन की घरेलू टीम झारखंड के खिलाफ बनाए।

केदार ने इस पारी के दौरान अपना शतक 121 गेंद में ही पूरा किया। केदार ने आउट होने से पहले 216 गेंद में 182 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 21 चौके और 5 छक्के मारे थे। 

केदार जाधव ने शतक जमाया
केदार की शानदार पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने तीसरे दिन स्टम्प्स पर 4 विकेट के नुकसान पर 543 रन बना लिए हैं। इस तरह महाराष्ट्र ने झारखंड पर 140 रन की बढ़त हासिल कर ली है। केदार के अलावा पीएच शाह ने भी 136 रन बनाए। उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के मारे थे।

केदार-अंकित के बीच 249 रन की पार्टनरशिप
केदार ने चौथे विकेट के लिए अंकित बावने के साथ 321 गेंद में 249 रन की पार्टनरशिप की थी। अंकित ने भी अपना शतक पूरा किया। वो तीसरे दिन 114 रन पर नाबाद लौटे। झारखंड की तरफ से शाहबाज नदीम, आशीष कुमार और वरुण एरॉन ने 1-1 विकेट लिया। 

इससे पहले, झारखंड ने अपनी पहली पारी में विराट सिंह के शतक की मदद से 403 रन बनाए थे। केदार ने भारत के खिलाफ पिछला मुकाबला फरवरी 2020 में खेला था। तब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में उतरे थे और 27 गेंद में 9 रन बनाए थे। इस खराब प्रदर्शन के बाद केदार टीम इंडिया से बाहर हो गए थे और इसके बाद उन्हें कभी मौका नहीं मिला। 

केदार जाधव आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुके हैं। केदार आईपीएल 2023 में भी खेले थे और उन्होंने 2 मैच में 12 रन बनाए थे।