IPL 2024: पहले दबोचा फिर जमीन पर पटका...आखिर किसने ईशान किशन का किया ये हाल, देखें वायरल वीडियो

Ishan kishan Tim david
X
ईशान किशन और टिम डेविड की लड़ाई का वीडियो वायरल।
Ishan Kishan Tim David Fight Video: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 का सफर खत्म हो चुका है। हालांकि, टीम के खिलाड़ियों का वीडियो सामने आया है, जिसमें टीम के दो खिलाड़ी ईशान किशन और टिम डेविड से जोर आजमाइश करते दिखे।

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 का सफर खत्म हो चुका है। हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली मुंबई अब प्लेऑफ की रेस में नहीं है। मुंबई 17 मई यानी शुक्रवार को अपना आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। वो अपने घर में जीत के साथ सीजन का अंत कर फैंस को खुशी मनाने का मौका देना चाहेगी। हालांकि, इससे पहले ही मुंबई टीम ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दो खिलाड़ी कुश्ती लड़ते नजर आए।

मुंबई इंडियंस ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें ईशान किशन और टिम डेविड एक-दूसरे के खिलाफ जोर आजमाइश करते नजर आए। वीडियो में देख सकते हैं ईशान पहले पूरी ताकत से ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेविड के दोनों पैरों को पकड़ लेते हैं। लेकिन, ऊंचे कद के डेविड कुछ ही देर में ईशान की पकड़ से खुद को छुड़ा लेते हैं और आगे ईशान को नीचे गिरा देते हैं। हालांकि, बीच मैदान में ईशान-डेविड के बीच ये लड़ाई दोस्ताना थी।

मुंबई इंडियंस ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, चेतावनी...ये पूरी तरह से ट्रेंड प्रोफेशनल हैं। कृपया इसे घर पर ट्राई न करें। बता दें कि मुंबई इंडियंस फिलहाल 13 में से 9 मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है। मुंबई के आखिरी मुकाबले में कप्तान हार्दिक पंड्या उन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं, जो पूरे सीजन में बेंच पर ही बैठे रहे हैं। इसमें अर्जुन तेंदुलकर भी हो सकते हैं। वो इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेले हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story