Logo
election banner
IPL 2024, SRH vs MI: बुधवार, 27 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के 8वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत हासिल किया। इसके साथ ही हैदराबाद ने 277 रन बनाकर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड बना दिया।

IPL 2024, SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार, 27 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवरों में 277/3 रन बनाकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इस सीजन में अपना पहला आईपीएल खेल रहे ट्रैविस हेड ने 24 गेंदों में शानदार 62 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 रन बनाकर हैदराबाद को अच्छा स्टार्ट दिया। इसके बाद हेनरिक क्लासेन के 80 और एडेन मार्कराम के 42 रन हैदराबाद को आईपीएल इतिहास के सबसे बड़ा स्कोर बनाने में मदद प्रदान किया।

हैदराबाद ने तोड़ा RCB का 11 साल पुराना रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (वर्तमान में बेंगलुरु) के 263 रनों के उच्चतम आईपीएल स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आरसीबी ने यह स्कोर साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बनाया था, जब क्रिस गेल ने नाबाद 175 रन बनाए थे।

आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर

277/3 - SRH vs MI (2024)
263/5 -   RCB vs PWI (2013)
257/5 - LSG vs PBKS (2023)
248/3 - RCB vs GL  (2016)
246/5 - CSK vs RR  (2010)

हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज की जीत
आईपीएल 2024 के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में कुल 277 रन बनाए, जिसे चेज करने में मुंबई की टीम नाकाम रही और अपना दूसरा मुकाबला भी गंवा दी।

एमआई की तरफ से तिलक वर्मा ने बनाए सबसे अधिक रन
मुंबई इंडियंस की तरफ से ईशान किशन ने 13 गेंद में 34 रन, रोहित शर्मा ने 12 गेंदों में 26 रन और नमन ने 14 बॉल में 30 रन बनाए। एक समय में तिलक वर्मा का 34 गेंद में 64 रन की विस्फोटक पारी मुंबई की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा था। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 गेंद में 24 रन ही बना सके। टिम डेविड ने 22 गेंद में 42 और रोमारियो शेफर्ड ने 15 रन बनाए।

5379487