Logo
election banner
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के पिछले सीजन के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) को उनकी पूर्व फ्रेंचाइज़ी सनराइज़र्स हैदराबाद ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लॉक कर दिया है।

IPL 2024: आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे डेविड वॉर्नर (David Warner) को उनकी पूर्व फ्रेंचाइज़ी ने 'झटका' दिया है। दरअसल, सनराइजर्स ने डेविड वॉर्नर को फ्रेंचाइज़ी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लॉक कर दिया है। वॉर्नर को इसकी जानकारी उस वक्त लगी जब वे अपने साथी खिलाड़ी ट्रेविस हेड (Travis Head) को सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा बड़ी कीमत पर खरीदे जाने पर बधाई दे रहे थे। इस बात का खुलासा खुद डेविड वॉर्नर ने किया है। 

सनराइजर्स में रहते जमकर चला बल्ला
डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद से लंबे वक्त तक जुड़े रहे हैं। सनराइजर्स के साल 2016 में टाइटल जीतने के दौरान वॉर्नर टीम के कप्तान भी रहे थे। उन्होंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 4 हजार से ज्यादा रन भी बनाए हैं। इस दौरान वे तीन सीजन में ऑरेंज कैप हासिल करने वाले खिलाड़ी भी बने थे। 

डेविड वॉर्नर SRH फैंस के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय खिलाड़ी भी रहे हैं। साल 2021 के सीजन में वॉर्नर और फ्रेंचाइज़ी के बीच में रिश्ते बिगड़ गए थे। इसके बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया और इसी साल वे फ्रेंचाइज़ी से अलग हो गए थे। SRH ने वॉर्नर को आईपीएल 2022 के ऑक्शन में रिलीज कर दिया था, इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीद लिया था। 

स्पोर्ट्स टुड़े को दिए एक इंटरव्यू में वॉर्नर ने कहा था कि 'मैं बहुत निराश था क्योंकि मुझे कप्तानी से हटाने की वजह नहीं बताई गई थी।' वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 7 साल बिताए थे। 

वॉर्नर ने स्क्रीनशॉट किया पब्लिक
वॉर्नर और SRH के बीच रिश्ते तो साल 2021 में ही खराब हो गए थे। लेकिन फ्रेंचाइजी उन्हें इंस्टाग्राम से भी ब्लॉक कर चुकी है, ये बात वे नहीं जानते थे। हाल ही में हुए ऑक्शन में SRH द्वारा ट्रेविस हेड और पेट कमिंस को खरीदे जाने के बाद वे उन्हें SRH के ऑफिशियल एकाउंट पर बधाई दे रहे थे, उसी वक्त ब्लॉक होने का उन्हें पता चला। इसके बाद वॉर्नर ने इसका स्क्रीनशॉट पूरी दुनिया के सामने पब्लिक कर दिया है। 

david
डेविड वॉर्नर
5379487