Logo
election banner
India 4th Test Playing XI vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से रांची में चौथा टेस्ट खेला जाएगा। इस टेस्ट में कैसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11। यहां जानिए

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच टेस्ट की सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार से खेला जाएगा। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत इस टेस्ट को जीतकर सीरीज मुठ्ठी में करना चाहेगा। इस टेस्ट के लिए पिच कैसी होगी, इस पर अभी से ही काफी बहस हो रही है। आमतौर पर रांची का विकेट स्लो रहता है और गेंद रूककर आती है। इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप ने भी एक दिन पहले इसी तरफ इशारा किया है। 

इंग्लैंड एक दिन पहले ही प्लेइंग-11 का ऐलान कर देता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि भारत इस टेस्ट में किस तरह की प्लेइंग-11 के साथ उतरता है। विकेट स्पिन गेंदबाजों के मुफीद नजर आ रहा है। ऐसे में भारत इस मुकाबले में तीन से अधिक स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। 

जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे
जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 13.65 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। उनकी जगह भरना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होगा। विकेट को देखते हुए तो ये साफ है कि भारत अतिरिक्त स्पिनर के साथ इस मैच में उतर सकता है। विशाखापट्टनम टेस्ट में औसत प्रदर्शन के बाद मुकेश कुमार को मौका मिले, इसकी उम्मीद कम ही दिख रही है। उनके स्थान पर घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे आकाश दीप को डेब्यू का मौका मिल सकता है। 

केएल राहुल की वापसी हुई तो रजत का क्या होगा?
रांची टेस्ट में भारतीय मिडिल ऑर्डर कैसा होगा? ये बड़ा सवाल है। अगर केएल राहुल पूरी तरह फिट होते हैं तो वो खेल सकते हैं। अगर वो खेलेंगे तो फिर रजत पाटीदार का क्या होगा। मध्य प्रदेश के इस बैटर के टेस्ट करियर की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही है। उन्होंने 2 मैच में 46 रन बी बनाए हैं। हालांकि, वो अच्छे नजर आए थे। उनका शॉट सेलेक्शन और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ फुटवर्क अच्छा रहा था। हालांकि, केएल राहुल अगर नहीं खेले तो फिर रजत को खुद को साबित करने के लिए एक और मौका मिल सकता है। 

ध्रुव जुरेल का खेलना पक्का है
ध्रुव जुरेल ने राजकोट टेस्ट में डेब्यू किया था। वो अर्धशतक से तो चूक गए थे। लेकिन, उन्होंने 46 रन की अच्छी पारी खेली थी। वहीं, विकेट के पीछे भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। ऐसे में विकेटकीपिंग का मसला तो सुलझ गया है, केएस भरत के स्थान पर जुरेल का खेलना तय है। 

भारत का संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल/रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप। 

jindal steel Ad
5379487