Logo
election banner
Mayank Yadav: विराट कोहली की आरसीबी के बैटर ने मयंक यादव की जमकर तारीफ की है और उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर शॉन टेट से की है।

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में अगर किसी एक तेज गेंदबाज की सबसे अधिक चर्चा हो रही, तो वो मयंक यादव हैं। उन्होंने दो ही मैच में अपनी रफ्तार से बड़े-बड़ों की छुट्टी कर दी है। वो लगातार दो मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे और पर्पल कैप की रेस में भी आ गए हैं। विराट कोहली की आरसीबी के बैटर ग्लेन मैक्सवेल ने भी मयंक की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मयंक जैसे गति वाले गेंदबाज अक्सर नहीं दिखते। 

ग्लेन मैक्सवेल ने मयंक यादव की रफ्तार को लेकर बात की और उन्हें शॉन टेट जैसा गेंदबाज बताया। बीते मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के इस पेसर ने आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। इसमें मैक्सवेल का विकेट भी शामिल था। ईएसपीएन के शो पर मैक्सवेल ने कहा कि लखनऊ का पिछला मैच देखकर उन्होंने मयंक के खिलाफ तैयार तो खूब की थी। लेकिन, मैच में नतीजा वैसा नहीं आया। 

मयंक काफी असरदार गेंदबाज हैं: मैक्सवेल
मैक्सवेल ने मयंक को लेकर कहा, "वो काफी असरदार थे। पंजाब किंग्स के कुछ बैटर्स को उन्होंने तेज रफ्तार से काफी परेशान किया था। उनका सामना करने से पहले मैंने थोड़ी तैयारी की थी। हालांकि जब तक आप हाथ से गेंद को निकलते नहीं देखते हैं और उसे पिक नहीं करते हैं तब तक कोई भी होमवर्क काम नहीं आता है।"

'उनकी लेंथ को पकड़ना मुश्किल है'
मैक्सवेल ने आगे कहा, "यंक ने जो पहली गेंद मुझे फेंकी थी, वो बाउंसर थी और बैंगलुरू की विकेट में दोहरा उछाल रहता। मैंने जितना सोचा, गेंद उससे थोड़ी कम रफ्तार से आई थी। अगली गेंद हार्ड लेंथ पर थी और गिरने के बाद मेरी उम्मीद से अधिक रफ्तार से आई। आपने पुल लगाते हुए आपने देखा होगा मैंने लेंथ को अच्छे से पिक किया था। हालांकि,जब तक आपको समझ आए, गेंद आपके कंधे या बल्ले पर लगकर हवा में उड़ जाएगी।"

इस ऑस्ट्रेलियाई बैटर ने कहा कि उनके पास थोड़ी अधिक रफ्तार है, जो आप विश्व क्रिकेट में नहीं देखते हैं। आपको निरंतरता के साथ 140 या उससे अधिक की गति से गेंदबाज़ी करने वाले लोग दिख जाएंगे। हालांकि 150 या उससे अधिक की स्पीड से लगातार गेंदबाजी करना अद्भुत है। 

5379487