Logo
election banner
Devon Conway Ruled Out Of IPL 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 के बीच झटका लगा। उसके ओपनर डेवोन कॉन्वे आईपीएल 2024 से बाहर हो गए। वह चोट के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

Devon Conway Ruled Out Of IPL 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 के बीच जोर का झटका लगा है। उसके सलामी बैटर डेवोन कॉनवे आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। वो चोट की वजह से इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। कॉनवे लीग स्टेज के आधे मुकाबले हो जाने के बाद भी अबतक फिट नहीं हुए थे। इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिप्लेस करने का फैसला लिया। इस सीजन में कॉनवे की जगह न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र पारी की शुरुआत कर रहे। 

डेवोन कॉनवे के स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को टीम से जोड़ा है। ग्लीसन इंग्लैंड के लिए 6 टी20 खेल चुके हैं और उनके नाम 9 विकेट हैं। उन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ ही डेब्यू किया था। ग्लीसन ने अबतक 90 टी20 खेले हैं और उसमें 101 विकेट लिए हैं। वो 50 लाख की बेस प्राइस में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होंगे। 

कॉनवे पिछले दो सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल थे। उन्होंने 23 मैच में 924 रन बनाए थे। इसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। इसमें 92 नाबाद उनका बेस्ट स्कोर है। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। सीएसके ने 6 मैच में 4 जीते और 2 हारे हैं और उसके 8 अंक हैं। 

सीएसके के लिए खेल रहे मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश लौट गए हैं। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के पास एक तेज गेंदबाज कम हो गया है। टीम की बैटिंग इस सीजन में अच्छी चल रही। ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी सबके बल्ले से रन निकल रहे हैं। इसी वजह से टीम ने गेंदबाजी को मजबूत करने के इरादे से ग्लीसन को जोड़ा है।ग्लीसन टी20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं। वो अलग-अलग टी20 क्रिकेट लीग में खेलते रहे हैं। ऐसे में ग्लीसन टीम में लाना सीएसके के लिए बड़े फायदे की बात हो सकती है। 

5379487