Logo
Arjun tendulkar Viral Video: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मौका दिया था। इस मैच में उनके और मार्कस स्टोइनिस के बीच नोंकझोंक हो गई थी।

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के अपने आखिरी लीग मुकाबले में 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया था। मुंबई के बैटर इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाए। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थी। इसलिए इस मुकाबले में मुंबई ने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका मिला। हालांकि, अर्जुन अपने कोटे के 4 ओवर भी नहीं फेंक सके थे। वह आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच खेल रहे थे इसके बावजूद उनमें तेवर नजर आए। 

अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो रहा। इसमें उनका गुस्सा नजर रहा है। अर्जुन ने मैच के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस पर अपनी भड़ास निकालते नजर आए। हालांकि, स्टोइनिस भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी अर्जुन को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया। जो वीडियो में सुनाई दे रहा। अर्जुन अपने कोटे के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। अर्जुन को अचानक पैर में कुछ तकलीफ हुई और वो फीजियो के साथ अचानक ग्राउंड से बाहर चले गए। 

बता दें कि अर्जुन को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में पहले ओवर में ही सफलता मिल सकती थी। लेकिन, वो बदकिस्मत रहे। तेंदुलकर ने अपने 2.2 ओवर में 22 रन दिए। उनके तीसरे ओवर की शुरुआती 2 गेंदों पर निकोलस पूरन ने छक्के जड़े थे। अर्जुन तेंदुलकर का ये पांचवां आईपीएल मैच था। उन्होंने पिछले सीजन आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने अबतक 3 विकेट लिए हैं। एक बार उन्हें बैटिंग का मौका भी मिला है। उन्होंने 13 रन बनाए हैं। .

5379487