MI vs RCB: बेंगलुरु ने WPL का ओपनिंग मैच जीता, डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को 3 विकेट से हराया; डी क्लार्क ने 4 गेंद में बाजी पलटी

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच विमेंस प्रीमियर लीग का ओपनिंग मैच।
MI vs RCB Women’s Premier League 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का ओपनिंग मैच जीत लिया। टीम ने पहले मैच में पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में बेंगलुरु ने 155 रन के टारगेट को आखिरी ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आरसीबी को आखिरी 4 गेंद पर 18 रन की दरकार थी और नाडिन डी क्लार्क ने 2 चौके और 2 छक्के लगाकर जीत दिला दी।
एक वक्त पर बेंगलुरु ने 65 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से डी क्लार्क और अरुंधति रेड्डी (20 रन) ने 52 रन की साझेदारी करके मैच जिताया। डी क्लार्क ने 44 गेंद पर नाबाद 63 रन जोड़े। इनमें 7 चौके और 2 छक्के शमिल रहे।
इससे पहले, डीवाय पाटिल स्टेडियम में RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 का स्कोर खड़ा किया। एस सजना ने 45 रन बनाकर टीम को 150 के पार पहुंचाया। उन्होंने निकोला कैरी (40 रन) के साथ 49 गेंद पर 82 रन की पार्टनरशिप की। सलामी बैटर जी कमलिनी ने 32 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रन जोड़े। नाडिन डी क्लर्क ने 4 विकेट हासिल किए। लॉरेन बेल और श्रेयंका पाटिल को एक-एक सफलता मिली।
इस मैच में महिला विश्व कप जीतने वालीं भारतीय टीम की 5 खिलाड़ी खेल रहीं। हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना एक-दूसरे के विरुद्ध कप्तानी कर रही हैं। विकेटकीपर ऋचा घोष, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी भी खेल रही हैं। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में गायक हनी सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने परफॉर्म किया। इस दौरान मिस यूनिवर्स हरनाज संधू भी मौजूद रहीं।
WPL के ओपनिंग मैच में 2 बार की विजेता हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगी, जिसकी कमान स्मृति मंधाना संभाल रही हैं। इस बार टूर्नामेंट दो अलग-अलग शहरों में खेला जाएगा। पहला डबल हेडर शनिवार को होगा। WPL में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अबतक 7 मैच खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते जबकि 3 में आरसीबी ने जीत हासिल की है।
Live Updates
- 9 Jan 2026 9:51 PM
RCB vs MI WPL 2026 Live updates: मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरु को 155 रन का टारगेट दिया
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए। एस सजना ने सबसे अधिक 45 रन की पारी खेली। निकोली कैरी ने 40 रन जोड़े। वहीं, आरसीबी की ओर से नाडिन डी क्लार्क ने 4 विकेट झटके।
- 9 Jan 2026 9:49 PM
RCB vs MI WPL 2026 Live updates: आरसीबी की तूफानी शुरुआत
स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने पहले 2 ओवर में 20 रन जोड़े।
- 9 Jan 2026 7:18 PM
RCB vs MI WPL 2026 Live updates: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी, नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, संस्कृति, एस सजना, साइका इशाक।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, डी हेमलता, ऋचा घोष, राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल।
- 9 Jan 2026 7:09 PM
RCB vs MI WPL 2026 Live updates: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीता
महिला प्रीमियर लीग के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने टॉस जीता है। मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगी।
🚨 Toss 🚨@RCBTweets won the toss against @mipaltan in the season opener and elected to bowl first.
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 9, 2026
Updates ▶️ https://t.co/IWU1URl1fr#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #MIvRCB pic.twitter.com/2pdEsTzdYV - 9 Jan 2026 7:06 PM
WPL 2026 Opening Ceremony Live: महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी जारी
महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी डीवाय पाटिल स्टेडियम में जारी है। हरनाज संधू परफॉर्म कर रहीं।
- 9 Jan 2026 6:27 PM
WPL 2026 Opening Ceremony Live: विमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में यो-यो हनी सिंह का परफॉर्मेंस
मशहूर रैपर यो-यो हनी सिंह महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। बता दें कि ये कार्यक्रम डीवाय पाटिल स्टेडियम में होगा। इस सेरेमनी के बाद पहला मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
