RCB Victory Parade: बेंगलुरु में जीत के जश्न में भगदड़, 11 की मौत, CM सिद्धारमैया ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, मृतकों को 10-10 लाख का मुआवजा

RCB Victory Parade: बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बुधवार (4 जून) को हुई भगदड़ ने RCB की ऐतिहासिक जीत के जश्न को मातम में बदल दिया। जानकारी के मुताबिक, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं और कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह हादसा तब हुआ जब RCB के फैंस टीम के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा हो गए। बढ़ती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि RCB ने मंगलवार (3 जून) को पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर 18 साल के इंतजार के बाद अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम की यह जीत प्रशंसकों के लिए खास पल था, लेकिन यह दुखद घटना इस खुशी पर गहरा साया डाल गई।
ipl 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड लाइव अपडेट्स
Live Updates
- 4 Jun 2025 5:47 PM
Breaking: आरसीबी सम्मान समारोह के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ में 7 लोगों की मौत। इसके अलावा करीब 25 लोगों के घायल होने की खबर हैं, जिनमें से कइयों की हालत गंभीर है।
- 4 Jun 2025 5:39 PM
आरसीबी विजय परेड
कोहली की टीम को सीएम सिद्धारमैया और राज्यपाल ने विधान सौधा में सम्मानित किया।
#WATCH | #RoyalChallengersBangalore team with the #IPL2025 trophy at Vidhana Soudha in Bengaluru
— ANI (@ANI) June 4, 2025
They will be felicitated by the Karnataka government shortly. pic.twitter.com/d02aXlSuPs - 4 Jun 2025 5:36 PM
आरसीबी की विजय परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 40 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें से 7 की हालत गंभीर है।
BIG BREAKING:
— Daily Culture (@DailyCultureYT) June 4, 2025
Two people, including a child, died in a stampede at Chinnaswamy Stadium during the RCB victory parade.
As per reports, over 40 people have been injured so far, with 7 in critical condition and fighting for their lives#RCB #Bengaluru pic.twitter.com/OC6Lo9wE1zBIG BREAKING: Two people, including a child, died in a stampede at Chinnaswamy Stadium during the RCB victory parade. As per reports, over 40 people have been injured so far, with 7 in critical condition and fighting for their lives #RCB #Bengaluru
— Indian Observer (@ag_Journalist) June 4, 2025
#Bengaluru #RCB #RCBvPBKS… https://t.co/TWqMnleyQB pic.twitter.com/ujRRH5y7S7 - 4 Jun 2025 5:22 PM
कर्नाटक के cm सिद्दरमैय्यह ने x पर आरसीबी टीम को आईपीएल का खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, यह पूरे देश और राज्य के लिए गर्व की बात है। इस जीत से मुझे बहुत खुशी मिली है। आरसीबी टीम और प्रशंसकों को बधाई।
ಐಪಿಎಲ್ ಫೈನಲ್ ನಲ್ಲಿ RCB ತಂಡ ಗೆದ್ದಿದೆ. ಇದು ಇಡೀ ದೇಶ ಹಾಗೂ ರಾಜ್ಯಕ್ಕೆ ಹೆಮ್ಮೆಯ ವಿಷಯ.
— Karnataka Congress (@INCKarnataka) June 4, 2025
ಈ ಗೆಲುವು ನನಗೆ ಅತೀವ ಸಂತಸ ತಂದಿದೆ. RCB ತಂಡಕ್ಕೂ ಹಾಗೂ ಅಭಿಮಾನಿಗಳಿಗೂ ಅಭಿನಂದನೆಗಳು.
- @siddaramaiah #RCB #IPLFinal #CongratulationsRCB pic.twitter.com/FD23NBRAh5 - 4 Jun 2025 5:20 PM
आईपीएल ट्रॉफी जीतकर बेंगलुरु पहुंची आरसीबी टीम का एचएएल एयरपोर्ट पर केपीसीसी अध्यक्ष और डीसीएम डीकेशिवकुमार ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
Welcome Home Boys♥️🏆
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) June 4, 2025
18 ವರ್ಷಗಳ ಕನಸನ್ನು 18ನೇ ಐಪಿಎಲ್ ಆವೃತ್ತಿಯಲ್ಲಿ ನನಸು ಮಾಡಿ, ನಮ್ಮ ಹುಡುಗ್ರು ತವರಿನ ಅಂಗಳಕ್ಕೆ ವಾಪಸ್ಸಾಗಿದ್ದಾರೆ.
ಈ ಶುಭ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ, ಇತಿಹಾಸ ಸೃಷ್ಟಿಸಿದ ಆರ್ಸಿಬಿ ತಂಡಕ್ಕೆ ಕರ್ನಾಟಕದ ಮಣ್ಣಿನಿಂದ ಪ್ರೀತಿಯ, ಭವ್ಯ ಸ್ವಾಗತ!
Truly an honour to welcome you all to #NammaBengaluru!… pic.twitter.com/u3mnRjKp2ODreaming of this moment for 18 years and it’s finally here, bigger, better than we ever imagined♥️
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) June 4, 2025
ನಾವು ಸೋಲಲ್ಲ, ಹಿಂದೆ ಸರಿಯಲ್ಲ;
ಎದೆ ತಟ್ಟಿ ನಿಲ್ತೀವಿ - ಗೆಲ್ತೀವಿ!#RoyalChallengersBengaluru #RCB pic.twitter.com/h3XmK766Gc - 4 Jun 2025 5:14 PM
आरसीबी के बैटिंग कोच ने कहा- TATAIPL चैंपियन का विक्ट्री सेलिब्रेशन से पहले होम टाउन में भव्य स्वागत किया गया!
The #TATAIPL Champions get a grand welcome in their hometown ahead of Victory Celebrations! 🤩🥳
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 4, 2025
Video Courtesy - @DineshKarthik#RCB victory celebrations LIVE NOW on Star Sports Network and JioHotstar! pic.twitter.com/8A0rkPxCtk - 4 Jun 2025 5:00 PM
आरसीबी की टीम विधान सौधा के लिए रवाना
IPL2025 चैंपियन Royal Challengers Bengaluru के खिलाड़ी विधान सौधा के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां उन्हें कर्नाटक सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | #IPL2025 champions #RoyalChallengersBengaluru leaves for Vidhana Soudha, where they will be felicitated by the Karnataka government. #RoyalChallengersBengaluru clinched their first #IPL trophy yesterday after defeating Punjab Kings. pic.twitter.com/hm4PJDo0YD
— ANI (@ANI) June 4, 2025 - 4 Jun 2025 4:58 PM
RCB को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह
बेंगलुरु में IPL विजेता RCB के लिए जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। लोग अलग-अलग अंदाज में टीम का स्वागत कर रहे हैं और शहर जश्न में डूबा नजर आ रहा है। आरसीबी विजय उत्सव से पहले नादाप्रभु केम्पेगौड़ा मेट्रो स्टेशन का भव्य नजारा। फैंस चैंपियन टीम का स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े।
📍Nadapradbhu Kempegowda Metro station, Majestic ahead of RCB Victory celebrations.#RCB #IPL2025 pic.twitter.com/ZE6N2cCcFR
— Parikshith Chittur (@NeeerChutney) June 4, 2025 - 4 Jun 2025 4:54 PM
बेंगलुरु में गूंजा सिर्फ 'RCB-RCB'
IPL 2025 की चैंपियन RCB के स्वागत में बेंगलुरु की सड़कों पर दोनों ओर फैन्स की भारी भीड़ उमड़ी है। हर कोई अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने को बेताब नजर आया।

