WTC Final India Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका, दूसरी टीम कौन? जानिए भारत के लिए क्या समीकरण बन रहे?  

WTC 2025 Final India Scenario
X
WTC 2025 Final India Scenario
WTC Final India Scenario: साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पहली फाइलिस्ट बन गई है। दूसरी टीम के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंक में टक्कर जारी है। जानिए भारत के सभी संभव परिणाम।

WTC Final India Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की पहली टीम तय हो गई है। सेंचुरियन टेस्ट में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराने के बाद साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाई है। हालांकि साउथ अफ्रीका पहले से नंबर-1 है, लेकिन इस जीत के बाद उसका अंक प्रतिशत 66.67 हो गया है। अब WTC Final के लिए दूसरी टीम की लड़ाई भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच है। हालांकि मुख्य रूप से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही टक्कर है। श्रीलंका की संभावना ना के बराबर है।

भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए जारी मेलबर्न टेस्ट और अगला सिडनी टेस्ट दोनों जीतने होंगे। अगर टीम इंडिया दोनों मुकाबले जीतने में कामयाब होती है तो उसके अंक प्रतिशत 60.53 हो जाएंगे। इस स्थिति में अगर ऑस्ट्रेलिया आगामी श्रीलंका सीरीज को 2-0 से जीत भी लेती है तो भी वह WTC की रेस से बाहर हो जाएगी, क्योंकि उसके अंक प्रतिशत 57.02 ही रहेंगे, जो भारत से कम होंगे। आइए जानते हैं भारत किन स्थितियों में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बना सकता है।

भारत के लिए समीकरण
1. अगर भारत को 2 टेस्ट में से एक में जीत मिलती और दूसरा टेस्ट ड्रॉ होता है तो उसका अंक प्रतिशत 57.02 हो जाएंगे। दूसरी तरफ अगर ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में एक जीत और एक ड्रॉ का सामना करना पड़ता है तो भारत 57.02 अंक प्रतिशत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा फाइनलिस्ट बन जाएगा।

2. यदि भारत को अपने बचे हुए 2 टेस्ट में से एक में जीत और दूसरे में हार का सामना करना पड़ता है तो उसे श्रीलंका की ऑस्ट्रेलिया पर 1-0 से सीरीज जीत पर निर्भर रहना पड़ेगा। यानी श्रीलंका 2 टेस्ट की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दे। इस स्थिति में भारत के अंक 55.26 हो जाएंगे और टीम इंडिया WTC final के लिए क्वॉलीफाई कर लेगी।

3. यदि भारत अगले दोनों टेस्ट ड्रॉ कराता है तो उसका अंक प्रतिशत 53.51 हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका सीरीज को अगर श्रीलंका 2-0 से जीत लेता है तो श्रीलंका आगे निकल जाएगा। वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया को लंका के खिलाफ एक जीत भी मिल जाती है तो वह क्वॉलीफाई कर लेगा। इस समीकरण में भारत WTC Final की रेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगा।

4. यदि भारत को एक टेस्ट में ड्रॉ और दूसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ता है तो भी उसके लिए सभी संभावनाएं खत्म हो जाएंगी। भारत का अंक प्रतिशत 51.75 होगा। ऐसी कंडीशंस में अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका से 2-0 से हार भी जाता है तो वह WTC final के लिए क्वॉलीफाई कर लेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story