Cricket History: ये हैं 5 तूफानी बॉलर, जो फेंक चुके हैं 160 km/h से ज्यादा रफ़्तार की गेंद, लिस्ट में 4 कंगारू

World Fastest Pacer in Cricket History
X
World Fastest Pacer in Cricket History
Cricket History: विश्व क्रिकेट में अपनी रफ्तार से कई तेज गेंदबाज खलबली मचा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा तेज गेंदबाजों को जन्म दिया है।

Cricket History: क्रिकेट में रफ्तार रोमांच लाती है। दुनिया में कई तेज गेंदबाज हुए जो अपनी रफ्तार के लिए जाने गए। उनके सामने आते ही अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पैर कांपने लगते थे। तेज गेंदबाजों के मामले में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। कंगारू देश से कई तेज गति के गेंदबाज आए। इसके अलावा वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका से भी रफ्तार के सौदागर आ चुके हैं। बाकी क्रिकेट खेलने वाले देशों से भी तेज गेंदबाज निकले, लेकिन जब बात रफ्तार के पीक की आती है तो सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया का सामने आता है।

5. मिचेल स्टार्क- ऑस्ट्रेलिया
मिचेल स्टार्क आधुनिक क्रिकेट के पॉपुलर गेंदबाजों में से एक हैं। 2015 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, जो विश्व क्रिकेट की सबसे तेज गेंदों में थी। क्रिकेट इतिहास की यह पांचवी सबसे तेज गेंद दर्ज हुई।

4. जेफ थॉमसन- ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रहे जेफ थॉमसन को उनकी असाधारण गति और तूफानी गेंदबाजी एक्शन के लिए जाना जाता है। साल 1975 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 160.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की। क्रिकेट इतिहास में यह अब तक चौथी सबसे तेज गेंद दर्ज हुई।

3. शॉन टैट- ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट अपनी तूफानी गति और एक्यूरेसी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकी। उन्होंने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी।

2. ब्रेट ली- ऑस्ट्रेलिया
अपनी तेज गति और आक्रामक रवैये के लिए पहचाने जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अब तक की तीसरी सबसे तेज गेंद फेंककर क्रिकेट इतिहास में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.1 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी।

1. शोएब अख्तर- पाकिस्तान
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है। रावलपिंडी एक्सप्रेस ने आईसीसी विश्वकप 2003 के दौरान 161.3 किमी/घंटा की गति से गेंद फेंकी। यह गेंद क्रिकेट की सबसे तेज गेंद के रूप में दर्ज हो गई। केपटाउन में इंग्लैंड के खिलाफ अख्तर ने यह रिकॉर्ड दर्ज किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story