वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा: डेरियस विसर ने टी20 में एक ओवर में बनाए 39 रन; 6 बॉल पर 6 छक्के, 3 नो बॉल

Darius Visser 6 Sixes in an over
X
Darius Visser 6 Sixes in an over
who is Darius Visser: समोआ के डेरियस विसर ने युवराज सिंह के एक ओवर में 6 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस ओवर में तीन नो बॉल भी फेंकी गईं। कुल 39 रन आए। 

Who is Darius Visser: युवराज सिंह ने 2007 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था। युवराज ने इन 6 छक्कों की मदद से 36 रन कूटे थे। लेकिन अब युवराज का ये रिकॉर्ड टूट गय़ा है। समोआ के विकेटकीपर बैटर डेरियस विसर ने आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप ईस्ट-एशियटा पैसेफिक क्वालिफायर-ए के एक मुकाबले में वानुआतू के पेसर नलिन निपिको के एक ओवर में 6 छक्के मारे। इस ओवर में नलिन ने तीन नो बॉल भी फेंकी थी। इस तरह कुल 39 रन आए।

इससे पहले, एक ओवर में 6 छक्के मारने का कारनामा नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी, कायरान पोलार्ड ने भी किया है। लेकिन, सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड समोआ के बैटर विसर ने अपने नाम किया है।

मैच के 15वें ओवर में विसर ने वानुआतू के पेसर नलिन के खिलाफ 6 छक्के मारे। इस दौरान नलिन ने तीन नो बॉल भी फेंकी। इस तरह कुल 39 रन आए। ओवर की पहली तीन गेंद पर विसर ने तीन छक्के मारे। इसके बाद चौथी गेंद नो बॉल हो गई। फिर चौथी लीगल डिलीवरी पर सिक्स लगा। पांचवीं गेंद डॉट रही। इसके बाद गेंदबाज ने अगली नो बॉल फेंकी। उसके बाद नलिन अपनी लाइन लेंथ मानो भूल से गए। उन्होंने एक और नो बॉल फेंकी, जिस पर छक्का लगा। आखिरी और छठी गेंद पर भी समोआ के बैटर ने हवाई फायर किया और गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया।

इस तरह से ओवर में नलिन ने 39 रन लुटाए। लेकिन समोआ के बैटर डेरियस विसर के खाते में 36 रन ही जुड़े। क्योंकि उन्होंने 6 छक्के लगाए थे और 3 रन नो बॉल से आए थे। वेसर ने 62 गेंद में 132 रन की पारी खेली और समोआ ने टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही 2026 टी20 विश्व कप के लिए समोआ ने अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं हैं। वेसर ने अपनी इस पारी में कुल 14 छक्के मारे।

इससे पहले, टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 36 रन बनाने वाली टीम के पांच उदाहरण थे। 2007 में, युवराज सिंह इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 छक्के लगाकर ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। वेस्टइंडीज के कायरान पोलार्ड ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा ही किया था। इसके बाद नेपाल के बैटर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 2024 में ये कारनामा किया था।

अन्य दो उदाहरण, जिनमें 6 छक्के शामिल नहीं थे, लेकिन अतिरिक्त रन की मदद से वेस्टइंडीज ने - निकोलस पूरन की मदद से - 2024 टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 36 रन बनाए थे और जब रोहित शर्मा और रिंकू सिंह की भारतीय जोड़ी ने मिलकर 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ 36 रन कूटे थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story