IPL 2026 के बीच सोशल मीडिया पर एक साउथ कोरियन महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। खुद को 'RCBian' बताने वाली इस महिला ने विराट कोहली की जर्सी पहनकर अपनी दीवानगी जाहिर की है।

South Korean RCB Fan: क्रिकेट की दीवानगी की कोई सीमा नहीं होती और इसका ताजा उदाहरण सात समंदर पार साउथ कोरिया से सामने आया है। IPL 2026 के रोमांच के बीच सियोल की रहने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के प्रति अपना अटूट प्यार जाहिर करती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'कोरियन गर्ल'
इंस्टाग्राम पर @sausabe हैंडल चलाने वाली मिशेल नाम की यह साउथ कोरियन महिला कोई साधारण क्रिकेट प्रशंसक नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह कोरिया में बैठकर RCB की जर्सी की अनबॉक्सिंग कर रही हैं। जैसे ही उन्होंने पार्सल से विराट कोहली की नंबर 18 वाली जर्सी निकाली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने गर्व से खुद को "RCBian" और विराट कोहली को "RCB की आत्मा" बताया है।

'ई साला कप नमदू' का नारा और जर्सी का प्यार
मिशेल ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "एक कोरियन RCBian होने के नाते... मुझे मेरी जर्सी हमेशा देर से मिलती है, लेकिन मेरा प्यार कभी कम नहीं हुआ।" दिलचस्प बात यह है कि वह अपने वीडियो में अक्सर RCB का मशहूर एंथम "ई साला कप नमदू" इस्तेमाल करती हैं। वह बताती हैं कि एक दोस्त के जरिए उनका परिचय IPL से हुआ था और धीरे-धीरे RCB उनके दिल के करीब आ गई।

भारतीय फैंस ने लुटाया भरपूर प्यार
इस वीडियो के वायरल होते ही भारतीय क्रिकेट प्रेमी और खास तौर पर RCB के फैंस मिशेल की दीवानगी के कायल हो गए हैं। कमेंट सेक्शन में भारतीय यूजर्स उन्हें "फेवरेट कोरियन गर्ल" और "RCB पगलू" कहकर संबोधित कर रहे हैं। एक यूजर ने भावुक होकर लिखा, "यह जानकर बहुत खुशी हुई कि RCB की पहुंच ग्लोबल है।" वहीं कुछ लोग तो उन्हें भारत आकर लाइव मैच देखने के लिए टिकट देने की मांग भी कर रहे हैं।