Ipl history: 14 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 35 गेंद में ठोकी सेंचुरी; ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट इतिहास के पन्नों में एक नया नाम दर्ज हो गया है। राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़कर आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यूसुफ पठान ने 37 गेंदों में शतक जड़ा था।
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी
- क्रिस गेल (RCB) - 30 गेंद
- वैभव सूर्यवंशी (RR) - 35 गेंद
- यूसुफ पठान (RR) - 37 गेंद
- डेविड मिलर (KXIP) - 38 गेंदें
- ट्रैविस हेड (SRH) | प्रियांश आर्य (PBKS) - 39 गेंदें
Youngest to score a T20 1⃣0⃣0⃣ ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2025
Fastest TATA IPL hundred by an Indian ✅
Second-fastest hundred in TATA IPL ✅
Vaibhav Suryavanshi, TAKE. A. BOW 🙇 ✨
Updates ▶ https://t.co/HvqSuGgTlN#TATAIPL | #RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/sn4HjurqR6
टी20 में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी
- 14 वर्ष 32 वर्ष- वैभव सूर्यवंशी (RR बनाम GT 2025)
- 18 वर्ष 118 वर्ष- विजय जोल (महाराष्ट्र बनाम मुंबई 2013)
- 18 वर्ष 179 वर्ष- परवेज हुसैन (इमोन बरिशाल बनाम राजशाही 2020)
- 187 280 वर्ष- गुस्ताव मैककॉन (फ्रांस बनाम स्विट्जरलैंड 2022)
Vaibhav Suryavanshi writing his-story 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2025
The 14-year-old became the YOUNGEST player to score a HUNDRED in #TATAIPL 🩷
Updates ▶ https://t.co/HvqSuGgTlN#RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/XyatZYNGYS
वैभव सूर्यवंशी ने जड़े 11 छक्के
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में वैभव ने 38 गेंदों में 101 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 छक्के और 7 चौके लगाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटन्स के 209 रन के टारगेट का पीछा करने में करीब ले गई।