IPL Records: सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने गुरुवार को आईपीएल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग में दूसरे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपनी ही टीम के दिग्गज खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ा है। 

बता दें ट्रेविस हेड ने टूर्नामेंट में यह कारनामा 575 गेंदों में किया है। इस मामले में नंबर  वन में कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 545 गेंदों में हासिल की है। 

ट्रेविस हेड की आईपीएल में यह 31वीं पारी है। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ 2016 और 2017 में की थी। इसके बाद 2024 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा और 191.55 की स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए। वीरेंद्र सहवाग आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। 

IPL history: सबसे कम गेंदों में सबसे तेज 1000 रन बनांने वाले खिलाड़ी 

  • 545 - आंद्रे रसेल
  • 575 - ट्रेविस हेड*
  • 594 - हेनरिक क्लासेन*
  • 604 - वीरेंद्र सहवाग
  • 610 - ग्लेन मैक्सवेल*
  • 617 - यूसुफ पठान
  • 617 - सुनील नरेन*